प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली
भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी ‘काउंटर अटैक’: महिला आरक्षण मुद्दे पर 29 शहरों में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस
महिला आरक्षण विधेयक 2026 के गिरने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आज 21 अप्रैल को देश के 29 शहरों में कांग्रेस की महिला नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी.
CWC बैठक में विदेश नीति, महिला आरक्षण और परिसीमन पर गरमाई सियासत; 16 अप्रैल के विशेष सत्र पर टिकी नजरें
कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की हालिया बैठक में पश्चिम एशिया संकट, संसद के विशेष सत्र और महिला आरक्षण-परिसीमन जैसे अहम राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में सरकार की विदेश नीति और संसदीय कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए, जिससे राजनीतिक बहस और तेज हो गई है.
केंद्र में साथ, राज्यों में संग्राम: इंडिया गठबंधन की सियासत में बढ़ता अंतर्विरोध
केंद्र में एकजुट दिखने वाला इंडिया गठबंधन राज्यों में बिखराव और टकराव से जूझ रहा है. भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर साझा रणनीति के बावजूद, बंगाल, केरल, असम और यूपी जैसे राज्यों में सहयोगी दल आमने-सामने हैं, जिससे गठबंधन की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
“बंगाल में कांग्रेस का ‘सोलो दांव’: 294 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर खोई जमीन वापस पाने की बड़ी रणनीति”
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने 'सोलो' दांव चल दिया है. गठबंधन की राजनीति को दरकिनार कर पार्टी ने सभी 294 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है.
इतिहास से विदाई? 24 अकबर रोड छोड़ने की कगार पर कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी को दिल्ली स्थित अपने ऐतिहासिक मुख्यालय 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड को खाली करने का नोटिस मिला है. इंदिरा गांधी के समय से पार्टी का राजनीतिक केंद्र रहा 24 अकबर रोड कई ऐतिहासिक निर्णयों और घटनाओं का गवाह रहा है.
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग नोटिस: क्या है मामला?
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस दिया है. तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में लोकसभा और राज्यसभा में आवश्यक संख्या से अधिक सांसदों ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर किया हैं.
विपक्ष का बड़ा कदम: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी
विपक्षी गठबंधन आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का नोटिस पेश करेगा. 193 सांसदों के हस्ताक्षर के साथ CEC पर संवैधानिक उल्लंघन और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं.
गैस संकट की मार: कांग्रेस मुख्यालय की कैंटीन से ‘डोसा’ और ‘उत्तपम’ गायब; LPG-PNG की किल्लत से बदला मेन्यू
कांग्रेस मुख्यालय की कैंटीन में अब आपको मनपसंद डोसा और दक्षिण भारतीय व्यंजन नहीं मिलेंगे. गैस की भारी किल्लत के चलते कैंटीन प्रबंधन ने ईंधन बचाने के लिए मेन्यू सीमित कर दिया है. फिलहाल यहाँ सिर्फ साधारण भोजन ही उपलब्ध है.
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाएगा INDIA गठबंधन?
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर INDIA गठबंधन महाभियोग लाने की तैयारी में है. विपक्ष ने वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है.
कांग्रेस का राज्यसभा समीकरण: सामाजिक संतुलन में कैसी है सभी को साधने की रणनीति?
16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. फूलोदेवी नेताम, अभिषेक सिंघवी सहित आदिवासी, दलित और सवर्ण चेहरों को मिला मौका. पूरी लिस्ट यहां देखें







