Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली




भारत एक्सप्रेस


कर्नाटक कांग्रेस इन दिनों अपने सबसे कठिन राजनीतिक दौर से गुजर रही है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बीच सत्ता हस्तांतरण को लेकर तनाव खुलकर सामने आ चुका है.

बिहार चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अब चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को बड़ा मुद्दा बनाकर मैदान में उतरने जा रही है. पार्टी ने घोषणा की है कि 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोरी’ और SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों के खिलाफ बड़ी रैली करेगी.

बिहार चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस आलाकमान ने शुरुआती समीक्षा की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व-राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे-की लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से फोन पर हुआ विमर्श.

14 नवम्बर, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन, राजनीति में प्रतीक के तौर पर हमेशा कांग्रेस के आत्ममंथन और परंपराओं की याद दिलाने वाला दिन. पर इस बार माहौल कुछ और ही था.

बिहार में गुरुवार को होने वाली वोटिंग से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और वोट चोरी का आरोप लगाया.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की राजनीतिक सरगर्मी के बीच महागठबंधन ने अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसे “तेजस्वी प्रण नाम दिया गया. नाम से ही यह स्पष्ट संकेत जाता है कि इस घोषणापत्र का केंद्रबिंदु तेजस्वी यादव और राजद हैं.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच महागठबंधन ने अपना घोषणापत्र 'तेजस्वी प्रण पत्र' (Tejashwi Pran Patra) जारी किया है. इसके केंद्र में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और RJD रहे. इसमें कांग्रेस और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की करीब-करीब शून्य की भूमिका ने नया विमर्श खोल दिया है.

Bihar Assembly Elections 2025: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव 29 अक्टूबर से करेंगे संयुक्त रैलियां. सकरा और दरभंगा में पहली सभा. राहुल राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त सभाएं करेंगे.

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के भीतर चल रही खींचतान और सत्ता संतुलन की चर्चाओं के बीच पार्टी आलाकमान अब 1960 के दशक के मशहूर कामराज मॉडल के तहत मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारी में दिखाई दे रही है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में अब कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन विपक्षी महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अब भी असमंजस बना हुआ है.