Radha Priya
भारत एक्सप्रेस
SSC जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए सेल्फ स्लॉट बुकिंग फिर से शुरू, एडमिट कार्ड को लेकर भी जारी हुआ अपडेट
SSC जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. SSC ने सेल्फ स्लॉट बुकिंग विंडो फिर से खोली है. जो अभ्यर्थी पहले स्लॉट नहीं बुक कर पाए थे, वे अब 28 नवंबर तक ऑनलाइन स्लॉट चुन सकते हैं. एडमिट कार्ड 30 नवंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे. परीक्षा 3 से 6 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगी.
धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने पहुंचे बॉलीवुड सितारे, सनी देओल के घर उमड़ी फिल्मी जगत की हस्तियां
धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है. सोमवार शाम सनी देओल के जुहू निवास पर कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे. सभी ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी और देओल परिवार को सांत्वना दी.
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में आई अचानक तेजी, जानें आज आपके शहर में क्या है ताजा रेट
शादियों के सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी की खरीदारी का दौर भी तेज हो गया है. सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दामों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. 22 और 24 कैरेट सोना समेत चांदी की कीमते बढ़कर आसमान छू रही है.
Smriti Mandhana के पिता की तबीयत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी; फैंस को शादी की नई तारीख का इंतजार
स्मृति मंधाना के पिता को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है. इसी मेडिकल इमरजेंसी की वजह से स्मृति और पलाश मुच्छल की शादी आगे बढ़ा दी गई. अब तक नई तारीख का ऐलान नहीं हुआ है.
Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी, दक्षिण में बन रहा चक्रवात का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट
उत्तर भारत में बर्फबारी के असर से ठंड बढ़ रही है, वहीं बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवात बनने के संकेत मिले हैं. IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और तापमान में गिरावट का अलर्ट जारी किया है. दक्षिण भारत के तटीय इलाकों तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
Aaj Ka Rashifal 26 November 2025: कई राशियों को मिलेंगे नए अवसर, जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पूरा राशिफल
आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और हल्के उतार-चढ़ाव लेकर आया है. जानें मेष से मीन तक आज का पूरा राशिफल और जानें करियर, धन, परिवार, स्वास्थ्य और रिश्तों का हाल.
Aaj Ka Panchang 26 November 2025: स्कंद षष्ठी, बुधवार व्रत और गणेश पूजा से आज बनेंगे कई शुभ योग, जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त
आज का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना गया है. आज स्कंद षष्ठी, बुधवार व्रत और गणेश पूजा का संयोग बन रहा है. पंचांग के अनुसार आज कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनमें रवि योग और लाभ-अमृत मुहूर्त खास हैं. जानें दिनभर के शुभ-अशुभ समय और पूजा के श्रेष्ठ मुहूर्त.
अयोध्या राम मंदिर का निर्माण पूरा होने का प्रतीक बना आज का ध्वजारोहण, इन पांच मुख्य बातों से जानें समारोह का महत्व
राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम ने अयोध्या को एक ऐतिहासिक पल का एहसास कराया. पीएम मोदी ने मंदिर के ऊँचे शिखर पर खास ध्वज फहराया, जबकि पूरे शहर को भारी मात्रा में फूलों से सजाया गया. यह आयोजन मंदिर निर्माण के पूर्ण होने का प्रतीक है.
शीतकाल के लिए आज बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, फूलों की भव्य सजावट ने श्रद्धालुओं को किया भावुक
शीतकालीन अवकाश के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट आज विशेष पूजा-अर्चना के साथ बंद किए जा रहे हैं. मंदिर की भव्य फूलों की सजावट और आध्यात्मिक माहौल ने दर्शनों को आए श्रद्धालुओं को रुला दिया.
क्या आप भी करना चाहते हैं Google में नौकरी? जानें कौन से कोर्स हैं सबसे मददगार और कैसे बनाएं करियर
हर युवा का सपना है कि वह Google जैसी बड़ी कंपनी में काम करे. इसके लिए जरूरी है सही स्किल्स और कोर्स. ये कोर्स करके आप अपनी नौकरी की संभावनाएं बढ़ा सकते हैं.







