Bharat Express DD Free Dish




भारत एक्सप्रेस


अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही आम जनता को महंगाई की तगड़ी मार झेलनी होगी. ग्लोबल सप्लाई चेन में गड़बड़ी और कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण चाय, साबुन, इलेक्ट्रॉनिक्स और कारों के दाम बढ़ने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर मिडिल क्लास के किचन और मंथली बजट पर पड़ेगा.

इंदौर के कालानी नगर में स्थित 'बावड़ी वाले श्याम बाबा' का मंदिर अपनी एक अनोखी परंपरा के कारण देश भर में प्रसिद्ध है. यहां भक्त फूल-प्रसाद के साथ भगवान को सिगरेट का भोग लगाते हैं. लगभग 95 साल पुराने इस मंदिर में रोज दर्जनों सिगरेट चढ़ाई जाती हैं.

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले के बाद आज सोने और चांदी के बाजार में जोरदार हलचल देखने को मिल रही है. विदेशी बाजार में जहां सोने में तेजी है, वहीं घरेलू बाजार MCX पर सोने-चांदी के दामों में नरमी दर्ज की गई है. जानिए पूरी मार्केट रिपोर्ट.

हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व है. उदया तिथि के अनुसार इस साल सावन की शुरुआत आज यानी 30 जुलाई से हो रही है और इसका समापन 28 अगस्त को होगा. यहां जानें सावन सोमवार की तारीखें और पूजा की विधि.

डायरेक्टर नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण पार्ट 1' का 4 मिनट 9 सेकंड का दमदार ट्रेलर ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के रूप में नजर आ रहे हैं, जिनके अंदाज ने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं.

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में परमानेंट प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 800 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच एंटी-पेपर लीक बिल को मंजूरी मिल गई है. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इसका उद्देश्य परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाना है.

भारत की सबसे बड़ी बिस्कुट कंपनी पारले प्रोडक्ट्स ने अपने 95 शानदार साल पूरे कर लिए हैं. पारले-जी समेत कंपनी के कई प्रमुख ब्रांड्स का सालाना राजस्व 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जो इसकी ऐतिहासिक सफलता की कहानी बयां करता है.

सावन महीने की शुरुआत के साथ ही मुजफ्फरनगर से एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है. लोक गायिका काजल चौधरी अपनी 90 साल की सासू मां को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से दिल्ली की यात्रा कर रही हैं, जो आधुनिक युग में श्रवण कुमार की याद ताजा कर रही है.

सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना की जाती है, लेकिन इस पवित्र माह में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं. चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु के योगनिद्रा में जाने के कारण विवाह और अन्य शुभ कार्यों पर रोक रहती है.