Bharat Express DD Free Dish




भारत एक्सप्रेस


भारतीय सर्राफा बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक में कीमती धातुओं के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है. देश में 24 कैरेट सोना गिरकर करीब 1,42,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि चांदी उछलकर 2,17,280 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है.

श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. BCCI ने सहायक कोच रेयान टेन डोशेट और फील्डिंग कोच टी दिलीप के कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे हेड कोच गौतम गंभीर के सामने नए स्टाफ के साथ तालमेल बिठाने की चुनौती खड़ी हो गई है.

मुंबई में फिल्म 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्देशक राजकुमार संतोषी द्वारा धर्मेंद्र को याद किए जाने पर सनी देओल भावुक हो गए. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसे सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के 'A' सर्टिफिकेट मिला है.

लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने Gen-Z के वायरल स्लैंग 'वस्तेगुना हुया' का जिक्र किया. उन्होंने युवाओं के शांतिपूर्ण और क्रिएटिव विरोध प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि आज के युवा हाथों में पत्थर नहीं बल्कि संविधान और फोन लेकर लोकतंत्र के पहरेदार बन रहे हैं.

असम में बाढ़ से बिगड़ते हालातों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के सांसदों के साथ बैठक की. वहीं शिवसागर में संकट गहराने के बाद विधायकों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना एक महीने का वेतन दान करने का ऐलान किया है.

किया गया है. 30 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेले के लिए उत्तराखंड पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बना दिया है. पहली बार साइबर कमांडो की टीम सोशल मीडिया पर नजर रखेगी, जबकि हरिद्वार में छापेमारी के दौरान 50 किलो कथित नकली पनीर भी बरामद किया गया है.

सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क भर्ती 2027-28 साइकिल का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

वाराणसी के पांडेपुर इलाके में एक निजी प्ले स्कूल की शिक्षिका पर पांच साल के बच्चे के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का आरोप लगा है. परिजनों का दावा है कि पैंट में पेशाब करने से नाराज होकर शिक्षिका ने बच्चे को गर्म चाकू से जला दिया.

सोने और चांदी की आसमान छूती कीमतों पर अचानक ब्रेक लग गया है. बाजार में आई इस बड़ी गिरावट के बाद क्या यह खरीदारी का सही समय है, आइए जानते हैं.

सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. साल 2026 में गुरु पूर्णिमा कब है और क्या है इसका महत्व, यहाँ जानें पूरी डिटेल.