Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


कोलकाता से चेन्नई आ रही IndiGo फ्लाइट का लैंडिंग से ठीक पहले बायां इंजन फेल हो गया, जिसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई. पायलट ने एक इंजन के सहारे विमान को सुरक्षित उतारकर 224 यात्रियों की जान बचाई, अब DGCA घटना की जांच करेगी.

राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू में प्रशासनिक अनुभव के साथ उम्मीदवारों से उनकी धार्मिक आस्था, खान-पान और निजी आदतों से जुड़े सवाल भी पूछे गए. 5200 आवेदनों में से चुने गए 8 उम्मीदवारों का इंटरव्यू हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर पीएम मोदी ने युवाओं को भारत की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए संस्कृत श्लोक के जरिए चरित्र और श्रेष्ठ कर्मों का संदेश दिया. ऋग्वेद के इस सुभाषित में सकारात्मक सोच, मधुर वाणी और अच्छे कर्मों से समाज का विश्वास जीतने की प्रेरणा दी गई है.

डोनाल्ड ट्रंप ने 2028 में तीसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की संभावना पर कहा कि उनका मन तो है, लेकिन कानून इसकी इजाजत नहीं देता.अमेरिकी संविधान का 22वां संशोधन किसी व्यक्ति को दो बार से अधिक राष्ट्रपति बनने से रोकता है.

IMD ने 12 अगस्त को दिल्ली-NCR, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. पहाड़ी राज्यों में जलभराव, भूस्खलन और नदियों के उफान का खतरा बना हुआ है.

12 अगस्त 2026 को श्रावण कृष्ण अमावस्या के साथ हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया जा रहा है. आज सूर्य ग्रहण भी है, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देने के कारण सूतक मान्य नहीं होगा.

12 अगस्त 2026 को कर्क राशि में सूर्य, चंद्र, बुध और गुरु की चतुष्ग्रहीय युति बन रही है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा. वृश्चिक और तुला को आर्थिक लाभ व करियर में सफलता के संकेत हैं,

केंद्र की उच्चस्तरीय कमेटी जम्मू के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची है, जहां वह स्थानीय लोगों से संवाद करेगी. कमेटी जम्मू क्षेत्र में जनसांख्यिकीय बदलाव, अवैध प्रवास और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का जमीनी आकलन कर केंद्र को रिपोर्ट सौंपेगी.

संसद परिसर में मंगलवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के प्रदर्शन के बीच बीजेपी सांसद मुकेश दलाल ने प्रियंका गांधी से झारखंड के छात्रों को लेकर सवाल किया. प्रियंका गांधी ने जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी छात्रों से मिल चुके हैं.

ट्रंप प्रशासन के दौरान अमेरिका ने 1.75 लाख से ज्यादा वीजा रद्द किए हैं. साथ ही सोशल मीडिया गतिविधियों और कथित ‘बर्थ टूरिज्म’ पर भी सख्ती बढ़ाई गई है, जिससे भारतीय नागरिकों में चिंता बढ़ सकती है.