Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


NEET पेपर लीक आंदोलन खत्म होने के बाद FCRA कानून और इसके प्रस्तावित संशोधन को लेकर नई राजनीतिक बहस शुरू हो गई है. जानिए FCRA क्या है, यह कैसे काम करता है और नए संशोधन में सरकार क्या बदलाव करना चाहती है.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी ने देश के नए शिक्षा मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया. कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा प्रणाली और राष्ट्रीय शिक्षा नीति की समीक्षा की.

'मन की बात' के 136वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के संबोधन के लिए देशवासियों से सुझाव आमंत्रित किए. पीएम ने 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी.

'मन की बात' के 136वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले निजी रॉकेट विक्रम-1 की सफलता और भारतीय छात्रों के ओलंपियाड प्रदर्शन की सराहना की. पीएम ने कहा कि स्पेस सेक्टर में निजी भागीदारी और युवाओं की प्रतिभा भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है.

'मन की बात' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की. उन्होंने अहमदाबाद और उत्तर प्रदेश के रिकॉर्ड वृक्षारोपण अभियान की सराहना करते हुए प्रकृति को भविष्य की सबसे बड़ी विरासत बताया.

'मन की बात' के 136वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजनौर की महिलाओं द्वारा तैयार 'विदुर प्रेरणा हर्बल टी' की सराहना की. उन्होंने कहा कि महज ₹1 लाख से शुरू हुआ यह प्रयास आज महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत का प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है.

27वें कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना के वीर जवानों और शहीदों के अदम्य साहस व सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि दी. पीएम ने कहा कि कारगिल के रणबांकुरों का शौर्य और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम की 136वीं कड़ी के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी, दूरदर्शन, यूट्यूब, नमो ऐप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ किया जाएगा.

नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में शामिल तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. अदालत ने उन्हें कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और तोड़फोड़ भड़काने के आरोपों में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया.

आईएमडी ने गुजरात, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटे भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. गुजरात के कई जिलों में रेड अलर्ट, जबकि पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में 60 किमी/घंटा तक तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है.