Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital


पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

भारत एक्सप्रेस


Tej Pratap Demand Bharat Ratna For Nitish-Lalu: जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दोनों के लिए भारत रत्न देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि दोनों नेता भाई जैसे रहे हैं और दोनों देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के योग्य हैं.

Bharat Ratna for Nitish Kumar Controversy: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर जेडीयू में मतभेद सामने आए हैं. वरिष्ठ नेता केसी त्यागी के बयान से पार्टी ने दूरी बना ली है और इसे उनका निजी विचार बताया है. जानिए पूरा मामला.

Mamata SC Caveat Petition: ED की याचिका से पहले ममता सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट याचिका दाखिल कर बड़ा कदम उठाया है. जानिए कैविएट याचिका क्या होती है, यह क्यों दायर की जाती है और ED I-PAC छापेमारी विवाद में यह ममता सरकार के लिए कैसे अहम साबित हो सकती है.

राजस्थान के भीलवाड़ा में रेलवे ट्रैक के पास 25–30 वर्षीय युवती की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस हादसा और हत्या, दोनों एंगल से जांच कर रही है.

BMC Election 2026: इतने करोड़ का बजट रखने वाली BMC एशिया की सबसे अमीर नगर निगम है. जानिए क्यों अहम है बृहन्मुंबई महानगरपालिका का चुनाव.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक के बयान को खारिज करते हुए कहा है कि 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आठ बार बातचीत हुई है.

बिहार के कुछ जिलों में अदालतों को उड़ाने की धमकी के बाद सहरसा व्यवहार न्यायालय परिसर में पुलिस ने मॉकड्रिल और सर्च अभियान चलाया. सायरन बजने और भारी पुलिस बल की एंट्री से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई.

झारखंड में 300 करोड़ रुपये से अधिक के भूमि अधिग्रहण और रिंग रोड घोटाले में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. धनबाद, रांची समेत कई जिलों में एक साथ छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई. मामला मुआवजा राशि में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं से जुड़ा है.

ED raids I-PAC: पश्चिम बंगाल में ED की कार्रवाई के बाद सियासी घमासान अब दिल्ली तक पहुंच गया है. गृह मंत्रालय के बाहर TMC सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें महुआ मोइत्रा और डेरेक ओ ब्रायन समेत 8 सांसदों ने धरना दिया.

ED Raid in Bengal: पश्चिम बंगाल में ED की छापेमारी के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है. I-PAC और उसके निदेशक प्रतीक जैन के ठिकानों पर छापे के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सड़कों पर उतर आईं. मामले से जुड़ी सुनवाई के दौरान कोलकाता हाईकोर्ट में भारी भीड़ के कारण सुनवाई टाल दी गई.