Sahil Singh
पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.
भारत एक्सप्रेस
Viral: नीतीश कुमार के शपथ लेते ही मीम-वर्ल्ड एक्टिव- ‘बेटा तुम जितनी क्लास तक पढ़े हो, उतनी बार मैं CM बन चुका हूं..’
नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के शपथ लेते ही सोशल मीडिया पर मीम-वर्ल्ड (Meme World) एक्टिव हो गया है. यूजर्स ने नीतीश और तेजस्वी पर मजेदार मीम शेयर किए, जिनमें "मैं तो परमानेंट हूं सर" सबसे ट्रेंड में रहा.
Shubhkamnayeh आपकी हर कामना पूरी करेगा… 30 नवंबर को भारत मंडपम में लॉन्च होगा यह प्लेटफॉर्म, पूरे साल की गिफ्टिंग होगी आसान
गिफ्टिंग को तनावमुक्त और स्मार्ट बनाने के उद्देश्य के साथ मेंटर मनोज पटवारी, को-फाउंडर चंचल पटवारी और क्रिएटिव हेड एवं को-फाउंडर प्रेरणा जैन पटवारी मिलकर एक नया प्लेटफॉर्म 'Shubhkamnayeh' लॉन्च करने जा रहे हैं, यह विशेष लॉन्च 30 नवंबर को भारत मंडपम में होगा.
Bihar New Cabinet: जानें CM नीतीश के साथ कितनी महिलाओं ने ली मंत्री पद की शपथ, कहां-किसे मिली थी जीत?
बिहार में NDA की नई सरकार का गठन हो गया है. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 26 मंत्रियों के साथ शपथ ली, जिनमें तीन महिला मंत्री शामिल हैं, लेसी सिंह, रमा निषाद और श्रेयसी सिंह. तीनों ने अपनी-अपनी सीटों पर 50 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की.
Bihar New Govt Oath: PM मोदी से लेकर 12 CM तक, गांधी मैदान में शक्ति का सबसे बड़ा जमावड़ा, Nitish Kumar लेंगे शपथ
बिहार में नई एनडीए सरकार (NDA Government) का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में होगा, जहां नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) समेत 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. समारोह में शामिल होने वाले बड़े चेहरों की पूरी लिस्ट और कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल यहां पढ़ें.
SIR पर देशभर में बवाल! बीएलओ सुसाइड से बढ़ी टेंशन, कांग्रेस निकालेगी विरोध रैली
SIR को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है. बिहार चुनाव (Bihar Election) से पहले हुए विशेष गहन पुनरीक्षण में करीब 65 लाख वोट काटे जाने पर विपक्ष ने 'वोट चोरी' (Vote Chori) का आरोप लगाया है. अब SIR प्रक्रिया देश के 12 राज्यों में चल रही है. कांग्रेस (Congress) ने इस मुद्दे पर दिसंबर के पहले हफ्ते में विरोध रैली निकालने का ऐलान किया है.
Bihar New Government: NDA विधायक दल के नेता बने नीतीश, PM मोदी की मौजूदगी में होगा शपथ ग्रहण- ये हैं मंत्री पद के संभावित चेहरे
बिहार में NDA की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है. विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को नेता चुना गया है और वे 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में होगा. BJP,JDU और अन्य सहयोगी दलों से कई नए चेहरों के मंत्री बनने की संभावना है.
Sholay Re-Release: 50 साल बाद लौटेगी ‘शोले’, गब्बर बनने वाले थे अमिताभ बच्चन…जानिए फिल्म के अनसुने किस्से
50 साल बाद शोले (Sholay Re-Release) एक नए 4K अनकट वर्जन में सिनेमाघरों में वापस लौट रही है. फिल्म 12 दिसंबर 2025 को देशभर के 1,500+ थिएटर्स में रिलीज होगी. गब्बर का रोल अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को करना था. लेकिन अंत में यह अमजद खान को मिला. जानें शोले से जुड़े अनसुने किस्से, कमाई, बजट और सेंसरशिप से बदल दिया गया क्लाइमैक्स.
तारीफ पर तारीफ! क्या होने वाला है विभाजन? पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, शशि थरूर करने लगे अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बिहार में NDA की बड़ी जीत के बाद कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी का एक और विभाजन हो सकता है. इसके बाद शशि थरूर (Shashi Tharoor)ने पीएम मोदी के रामनाथ गोयनका व्याख्यान में दिए भाषण की तारीफ कर दी. इसके बाद भारत की राजनीति में बहुत से कयास लगाए जा रहे है.
DU हंगामा: प्रोफेसर को थप्पड़ मारने पर DUSU की संयुक्त सचिव दीपिका सस्पेंड…FIR दर्ज
दिल्ली विश्वविद्यालय ने DUSU की संयुक्त सचिव दीपिका झा (Deepika Jha) को प्रोफेसर सुजीत कुमार को थप्पड़ मारने और बदसलूकी करने के मामले में दो महीने के लिए निलंबित कर दिया है. यह घटना दिल्ली यूनिवर्सिटी के भीमराव अंबेडकर कॉलेज (BRAC) में हुई थी.
Dating Survey: ऑफिस में नॉटी हो रहे भारतीय, दफ्तर में रोमांस मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ा
Dating Survey: नए डेटिंग सर्वे में खुलासा, भारत ऑफिस रोमांस में दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंचा, जबकि यह देश नंबर वन पर रहा है. सर्वे में 40% भारतीय कर्मचारियों ने माना कि वे ऑफिस कलीग को डेट करते हैं.





