Bharat Express DD Free Dish

US Action on Venezuela: अमेरिकी कार्रवाई पर भारत की प्रतिक्रिया, जयशंकर ने दी दो टूक राय

वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई को लेकर भारत ने अपनी प्रतिक्रिया स्पष्ट की है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत इस घटनाक्रम को लेकर चिंतित है और दोनों पक्षों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील करता है.

Jaishankar speaking on Venezuela issue

US Action on Venezuela: संयुक्त राज्य अमेरिका ने नए साल के दूसरे दिन (02 जनवरी) को वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद से भारत में अमेरिका की इस दादागीरी पर भारत सरकार का क्या स्टैंड है, ये सवाल लगातार पूछा जा रहा है. आखिरकार भारत ने अपना स्टैंड क्लियर करते हुए वेनेजुएला में हुए हमले को लेकर बड़ी बात कही है.

क्या कहा विदेश मंत्री ने?

लग्जमबर्ग में एस जयशंकर से पूछा गया कि वेनेजुएला में अमेरिकी एक्शन पर भारत का क्या रुख है. इस पर विदेश मंत्री ने कहा कि हमने पहले ही इस बारे में भारत का स्टैंड सबके सामने रख दिया है. इसलिए आपको एक दिन पहले ही भारत की तरफ से दिया गया स्टेटमेंट देखना चाहिए.

विदेश मंत्री ने आगे कहा कि इस घटनाक्रम को लेकर हम चिंतित हैं. हम दोनों पक्षों से यह कहेंगे कि वह एक टेबल पर आकर बैठें और इस मुद्दे को सुलझाने के लिए किसी निर्णय पर पहुंचें. उन्होंने आगे कहा कि अगर दोनों किसी मत पर पहुंच जाते हैं तो यह वेनेजुएला के लोगों के भी हित में होगा.

भारतीय विदेश मंत्री ने वेनेजुएला के साथ भारत के संबंधों की बात करते हुए बताया कि हम वेनेजुएला को फिर से उस देश की तरह देखना चाहते हैं, जिसके साथ भारत के बहुत पुराने और अच्छे संबंध रहे हैं. हम चाहेंगे कि जो भी घटनाक्रम वेनेजुएला में हुए हैं, वहां के लोग उससे ठीक तरह से बाहर आ जाएं.


ये भी पढ़ें: ट्रंप की कुर्सी पर मंडराया खतरा? रिट्रीट कार्यक्रम में बोले- रिपब्लिकन हारे तो मेरा इम्पीचमेंट तय….


वेनेजुएला के समर्थन में उतरे यह देश

चीन ने अमेरिका से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को तुरंत रिहा करने की मांग की है. दोनों इस समय अमेरिका की हिरासत में हैं. वही दूसरी और उत्तर कोरिया ने वेनेजुएला में अमेरिका की कार्रवाई को गुंडागर्दी बताया है. उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय का कहना है कि अमेरिका की यह कार्रवाई किसी भी देश की आजादी और संप्रभुता पर किया गया सबसे गंभीर हमला है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read