Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026


पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

भारत एक्सप्रेस


लोकसभा के शीतकालीन सत्र में नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि इंडिगो का परिचालन तेजी से स्थिर हो रहा है और DGCA पूरे मामले की जांच कर रहा है.

कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को 500 करोड़ वाले विवादित बयान के बाद पार्टी से सस्पेंड कर दिया है. इसके बाद सिद्धू की संभावित BJP में वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

इंडिगो एयरलाइंस पिछले कई दिनों से गंभीर परिचालन संकट (IndiGo crisis) का सामना कर रही है. इसी मामले में 9 दिसंबर को DGCA और एविएशन मिनिस्ट्री इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स से पूछताछ करेंगे.

जापान के आओमोरी प्रांत के पास देर रात 7.6 तीव्रता का तेज भूकंप आया, जिसके बाद मौसम विभाग (JMA) ने आओमोरी, इवाते और होक्काइडो तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 (India vs South Africa T20) सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. लाल मिट्टी की नई पिच गेंदबाजों को उछाल दे सकती है, जबकि नमी होने पर यह हाई स्कोरिंग मैच भी बन सकता है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गीत को जानबूझकर खंडित और दबाया गया. उन्होंने याद दिलाया कि 1906 के राष्ट्रीय झंडे पर भी वंदे मातरम् लिखा था. सिंह ने कहा कि यह अन्याय केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत के लोगों के साथ हुआ.

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ (Vande Mataram 150 Years) पर लोकसभा में हो रही चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने इसे राजनीतिक बहस बताते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार बंगाल चुनाव और जनता का ध्यान भटकाने के मकसद से यह मुद्दा उठा रही है.

लोकसभा में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस और पंडित जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधा. मोदी ने कहा कि नेहरू जिन्ना के वंदे मातरम् विरोध से सहमत थे और कांग्रेस ने राष्ट्रगीत के टुकड़े-टुकड़े किए.

राष्ट्रपति भवन पहुंचे पुतिन ने कार से उतरते ही पहले राष्ट्रपति के सैन्य सचिव से हाथ मिलाया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

70 लाख रुपये के होम लोन पर 30 साल में 1 करोड़ से ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ता है, लेकिन एक स्मार्ट फॉर्मूला आपकी पूरी ब्याज राशि वापस दिला सकता है.