Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital


पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

भारत एक्सप्रेस


भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA T20 Series) के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम (Indian Team) का ऐलान कर दिया गया है. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को कप्तान बनाया गया है, जबकि हार्दिक पांड्या चोट से उबरकर स्क्वॉड में लौट आए हैं. 5 मैचों की यह सीरीज 9 दिसंबर से कटक में शुरू होगी.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लोकसभा (Loksabha) में बताया कि देश की अगली जनगणना वर्ष 2027 में आयोजित की जाएगी. जनगणना दो चरणों में होगी. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के सवाल के जवाब में सरकार ने यह समयसीमा स्पष्ट की. 2011 में देश में आखिरी बार जनगणना हुई थी.

दूसरे वनडे में भारत ने विराट कोहली (102), ऋतुराज गायकवाड़ (105) और कप्तान केएल राहुल (66*) की शानदार पारियों की बदौलत 50 ओवर में 358 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 359 रनों का विशाल लक्ष्य रखा गया.

MCD उपचुनाव के नतीजों (Delhi MCD By-election Results ) में AAP ने 12 में से 3 वार्ड जीते हैं. BJP को 7, कांग्रेस को 1 और AIFB को 1 सीट मिली. नतीजों के बाद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि जनता का भरोसा तेजी से AAP की ओर लौट रहा है.

वाराणसी में आयोजित काशी-तमिल संगमम कार्यक्रम के दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई. एक नशे में युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच के पास पहुंच गया, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया.

कांग्रेस (Congress) सांसद रेणुका चौधरी (Renuka Chowdhury) के सेना पर लगाए गए गंभीर आरोपों से सियासी विवाद तेज हो गया है. बीजेपी (BJP) प्रवक्ता सीआर केसवन ने इस बयान को सेना-विरोधी मानसिकता बताया.

इमरान खान (Imran Khan) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. उनकी बहन ने जेल में मुलाकात के बाद बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री की तबीयत और हालात कैसे हैं. परिवार की चिंता और सुरक्षा को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है.

संसद के शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session) में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी हंगामे के बीच सरकार ने चर्चा की विपक्ष की मांग स्वीकार ली है. किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने साफ किया कि सरकार SIR पर बहस को तैयार है, लेकिन विपक्ष समयसीमा थोप नहीं सकता.

सरकार द्वारा सभी स्मार्टफोन्स में संचार साथी ऐप (Sanchar Saathi App) को प्री-इंस्टॉल करने के आदेश के बाद देशभर में विवाद तेज हो गया है. विपक्ष ने इसे "जासूसी ऐप" बताते हुए नागरिकों की निजता पर हमला कहा है, जबकि सरकार का दावा है कि यह ऐप पूरी तरह ऑप्शनल है.

भारत में स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ते कदमों का असर अब LPG खपत के आंकड़ों में दिख रहा है. 2024-25 में घरेलू रसोई गैस का उपयोग बढ़कर 31.3 MMT के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है.