Bharat Express DD Free Dish

Md Shadan Ayaz




भारत एक्सप्रेस


विदेश मंत्रालय (MEA) ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी देने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, इटली, कतर, जापान, चीन, रूस, जर्मनी, फ्रांस के शीर्ष राजनयिकों को बुलाया. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इन राजदूतों को 30 मिनट तक चली बैठक के दौरान जानकारी दी गई.

भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल 2025 से रद्द कर दिए गए हैं. वहीं पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल 2025 तक वैध होंगे.

यह घोषणा पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई है. जिसमें कश्मीर में हुए हमले के मद्देनजर पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए आक्रामक कदमों का आकलन किया जाएगा.

सीसीएस की बैठक में प्रधानमंत्री (अध्यक्ष), केंद्रीय रक्षा मंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री और केंद्रीय विदेश मंत्री शामिल होते हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए), कैबिनेट सचिव और रक्षा सचिव अक्सर सीसीएस बैठकों में शामिल होते हैं, लेकिन वे स्थायी सदस्य नहीं हैं.

बुधवार को जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप दोपहर 2:10 बजे IST पर दर्ज किया गया. भूकंप का केंद्र अक्षांश 33.32 डिग्री उत्तर और देशांतर 76.65 डिग्री पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. -भारत एक्सप्रेस

सीएम सैनी ने नरवाल के दादा को वीडियो कॉल के माध्यम से सांत्वना दी. उन्हें विश्वास दिलाया कि जिन्होंने भी यह अमानवीय कृत्य किया, उनमें से कोई नहीं बचेगा, सबको उनके किए की सजा जरूर मिलेगी.

पाकिस्तान ने इस घटना से खुद को अलग कर लिया और कहा कि उसका इस हमले से "कोई लेना-देना नहीं" है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है, "पहलगाम आतंकी हमले से पाकिस्तान का कोई संबंध नहीं है."

बिहार के मूल निवासी रंजन पिछले दो वर्षों से आईबी के हैदराबाद कार्यालय के मंत्री विभाग में काम कर रहे थे. जब अनंतनाग जिले के बैसरन क्षेत्र में हमला हुआ, तब वे अपने परिवार के साथ लीव ट्रैवल कन्सेशन (एलटीसी) ट्रिप पर थे.

बुधवार को कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए बर्बर आतंकी हमले में 27 लोग मारे गए थे. जब तक सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुचते आतंकी घटना को अंजाम देकर भाग गए थे.

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के आंकड़ों के अनुसार, छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सप्ताह के बावजूद, विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी में लगभग 8,500 करोड़ रुपये डाले.