Bharat Express DD Free Dish

Md Shadan Ayaz




भारत एक्सप्रेस


गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने सरकारी आवास ‘वर्षा’ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी.

पशुपालन विभाग की ओर से पेश की गई झांकी ने सबका ध्यान खींच लिया. झांकी में एक लड़की मोटरसाइकिल पर दूध बेचती नजर आई, जो यह दर्शाता है कि किसानी और पशुपालन में अब महिलाएं आगे बढ़ कर हिस्सा ले रही हैं.

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की झांकी में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संबंधी साहसिक खेल देखने को मिले. हरियाणा की झांकी ने भगवत गीता का प्रदर्शन किया. झारखंड ने 'स्वर्णिम झारखंड: विरासत और प्रगति' की विरासत को अपनी झांकी में दर्शाया. गुजरात की झांकी में 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' की झलक मिली.

76th Republic Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ऐतिहासिक दिन को मनाने में राष्ट्र का नेतृत्व किया. इस वर्ष के समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो भी उनके साथ थे. परेड में 300 कलाकारों का जलवा …

संगीत के प्रति उनके योगदान को देखते हुए शारदा सिन्हा को 1991 में ‘पद्म श्री’ और 2018 में ‘पद्म भूषण’ जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए. इसके अलावा, उन्हें ‘बिहार गौरव’, ‘भिखारी ठाकुर सम्मान’ और ‘मिथिला विभूति’ जैसे कई सम्मान भी मिले हैं.

अमेरिका ने भारतीय गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं. विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि भारत- अमेरिका संबंध नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं. इससे "21वीं सदी के परिभाषित संबंध" होंगे. उन्होंने कहा, वे अमेरिका की तरफ से भारत के लोगों को उनके देश के गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हैं.

पीएम ने एक्स पर फोटो शेयर कर बताया, गणतंत्र दिवस के अवसर पर, परेड में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, आदिवासी मेहमानों और झांकी कलाकारों के साथ बातचीत की. हमें स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' और अन्य सहित विविध मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला."

भारत ने आजादी के वक्त यानी 26 नवंबर 1947 को महज 171.15 करोड़ रुपये का अपना पहला बजट पेश किया था, जो कि 23 जुलाई 2024 तक 48 लाख 20 हजार 512 करोड़ पहुंच चुका है.

सिर्फ साल 2024 की बात करें तो जनवरी से लेकर दिसंबर तक सरकार के पास 21 लाख 33 हजार 937 करोड़ रुपये जीएसटी जमा हुए, जो कि 23 जुलाई 2024 को पेश किए गए कुल बजट 48 लाख 20 हजार 512 करोड़ का लगभग 44 प्रतिशत था. अनुमान है कि इस बार का बजट 50 लाख करोड़ पार कर जाएगा.

2018 से 2024 के बीच की अवधि में भारत में उच्च मूल्य की संपत्तियों में 16% से 43% तक की उछाल देखी गई है, जो देश में प्रीमियम प्रॉपर्टी के लिए खरीदारों की प्राथमिकता को दर्शाता है. यदि विशेषज्ञों की मानें तो यह ऊपर की ओर रुझान जारी रहेगा, 2025 में घर की कीमतों में 6.5% की वृद्धि होने का अनुमान है.