Bharat Express DD Free Dish

Shreyansh Choubey




भारत एक्सप्रेस


भारत और अमेरिका की सेनाएं ‘युद्ध अभ्यास 2025’ में हिस्सा ले रही हैं, जो अलास्का के फोर्ट वेनराइट में 1 से 14 सितंबर तक चलेगा. इस अभ्यास में आधुनिक युद्ध तकनीक, मानव रहित हवाई प्रणालियों का इस्तेमाल और सामरिक कौशल का अभ्यास किया जाएगा.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. शाह ने तवी पुल और बिक्रम चौक सहित कई स्थानों का निरीक्षण किया.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन पर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी धीरे-धीरे लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने लोगों से वोट का अधिकार प्रयोग कर लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने का आह्वान किया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद दौरे के दौरान प्रसिद्ध श्री भद्रकाली माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और सरदारबाग गार्डन का उद्घाटन किया. उन्होंने ओगणज और चांदलोडिया में अर्बन स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण किया.

भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के संन्यास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पत्र लिखकर शुभकामनाएं दीं. पुजारा ने पीएम का यह पत्र सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे सम्मान की बात बताया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात किया. दोनों नेताओं ने सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर सहमति जताई.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'विमुक्त जाति दिवस' पर घोषणा किया कि सरकार विमुक्त और घुमंतू जातियों के लिए विशेष बोर्ड का गठन करेगी. इन समुदायों को कॉलोनी और मकान उपलब्ध कराने की दिशा में भी योजनाएं लागू होंगी.

छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने की घोषणा की है.

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में अशोक विहार के निवासी अनीस की पत्नी ईशरत ने इंस्टाग्राम पर अश्लील रील बनाने को लेकर विवाद के दौरान पति पर चाकू से हमला कर दिया.

29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर बिहार के राजगीर में पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन शुरू हो रहा है. पीएम मोदी ने खिलाड़ियों और सभी टीमों को शुभकामनाएं दी हैं और भरोसा जताया है कि यह टूर्नामेंट आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा.