Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन के चलते धारा 163 लागू और सेंट्रल पार्क रहेगा बंद.

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में टक्कर मार दी. इस हादसे में थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद और उनके हमराही बाल-बाल बच गए, जबकि तस्कर ट्रक छोड़कर फरार हो गए.

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है. युवराज कौस्तुभ मणि प्रताप साही के घर पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है, जो राजपरिवार के 107वें उत्तराधिकारी हैं. पैलेस में सोहर और जश्न का माहौल है.

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है. 1 नवंबर से सरकार CNAP सिस्टम लागू करने जा रही है, जिससे कॉल आने पर स्क्रीन पर सीधे सिम मालिक का असली नाम दिखाई देगा.

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने आज गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है.

Diwali Special Train: त्योहारों के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 16 अक्टूबर से 17 नवंबर तक कई प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदल दिए गए हैं. स्टेशन जाने से पहले प्लेटफॉर्म लिस्ट जरूर चेक कर लें.

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और आईटी सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी के चलते सेंसेक्स 900 अंकों की छलांग लगाकर हरे निशान में कारोबार करता दिखा.

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मुंबई पुलिस ने उन्हें इमिग्रेशन नियमों के उल्लंघन के चलते 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का सख्त निर्देश दिया है.

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15 अक्टूबर को बुलाए गए पंजाब बंद का असर मानसा में साफ नजर आ रहा है. यहां बाजार, सड़कें और बस सेवाएं पूरी तरह ठप हैं.

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की मासूम की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए. आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ करने के साथ ही मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया.