Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


MCX Gold Rate: सोने की कीमतों में रिकॉर्ड ऊंचाई से 27% की बड़ी गिरावट आ चुकी है और एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारतीय बाजार में यह ₹20,000 प्रति 10 ग्राम तक और सस्ता हो सकता है. डॉलर की मजबूती और मिडिल ईस्ट संकट के बीच निवेशकों के लिए सोने में खरीदारी का यह एक बड़ा मौका साबित हो सकता है.

PM Modi Jind Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आगामी 17 तारीख को जींद में भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत करने आ रहे हैं. कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के मुताबिक, पीएम के स्वागत के लिए सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में पूरे हरियाणा में हफ्ते भर का स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है.

Dhamaal 4 Budget: बॉक्स ऑफिस पर अजय का 'धमाल': अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' ने पहले वीकेंड में ₹65 करोड़ की धुआंधार कमाई कर अक्षय कुमार की 'वेलकम 3' को पीछे छोड़ दिया है. धीमी शुरुआत के बाद फिल्म ने शनिवार और रविवार को जबरदस्त जंप लेते हुए कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं.

Lucknow-Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर के बीच प्रदेश के पहले इंटर-सीटी 6-लेन एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन हो गया है. ₹3600 करोड़ की लागत से बने इस 63 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच का सफर डेढ़ घंटे से घटकर मात्र 30 से 35 मिनट रह जाएगा. 120 किमी/घंटा की रफ्तार और 30% एलिवेटेड कॉरिडोर वाले इस प्रोजेक्ट से व्यापार, रोजगार और कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलेगी.

Bengaluru Surprise Bus Inspection: कर्नाटक के परिवहन मंत्री बी. सुरेश जब आम यात्री बनकर बेंगलुरु की सरकारी बस में चढ़े, तो उनके पास खुले पैसे नहीं थे. इस पर कंडक्टर ने उन्हें पहचाने बिना बस से नीचे उतरने को कह दिया.

Supreme Court on Teachers: कक्षा में अनुशासन के नाम पर छात्र को अपमानित करने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने साफ कहा कि अब जमाना बदल चुका है, क्लास में बच्चों को जलील करने वाले शिक्षकों को समाज में कड़ा संदेश जाना जरूरी है.

Amarnath Yatra Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में रविवार देर रात अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस एनएच-44 पर अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 17 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जबकि ड्राइवर-कंडक्टर फरार हैं.

Parliament Monsoon Session 2026: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले केंद्र सरकार ने 19 जुलाई को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में सरकार अपने विधायी एजेंडे को सामने रखेगी, वहीं विपक्ष भी घेराबंदी की तैयारी में है.

Dungarpur Drowning Case: राजस्थान के डूंगरपुर में रविवार सुबह वात्रक तालाब में नहाने गए एक ही परिवार के चार भाई-बहनों की डूबने से मौत हो गई. इस हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ कर रख दिया है.

Sunita Ahuja's Statement: 'लॉकअप 2' से एविक्ट हुईं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, बॉलीवुड में चीटिंग और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर कहा- 'कोई हीरो दूध का धुला नहीं, शादी बचाने के लिए पत्थर का दिल चाहिए.