Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


Toxic Trailer: यश स्टारर 'टॉक्सिक: ए फेयरिटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का 4 मिनट 38 सेकेंड का रूह कंपा देने वाला ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में यश के डार्क डबल रोल और कियारा आडवाणी के घातक एक्सप्रेशन्स देखकर फैंस इसे बॉक्स ऑफिस की तबाही बता रहे हैं.

Varanasi Viral Video: वाराणसी के कालभैरव वार्ड से बीजेपी के नामित पार्षद मनोज यादव का बाइक पर एक महिला के साथ वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. पार्षद ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए महिला को अपनी बहन समान बताया है.

Mohan Bhagwat Speech: मुंबई के एक कार्यक्रम में RSS सरसंघचालक मोहन भागवत ने भारत-पाकिस्तान संबंधों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियों के कारण तनाव है, लेकिन पाकिस्तानी दिल से भारतीयों के दुश्मन नहीं हैं और अंततः संवाद ही समाधान है.

UP Crime: सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक सरकारी शिक्षक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. 9 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले इस जोड़े का एक 7 साल का बेटा भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Atiq Ahmad Son Death: झांसी में एक सड़क दुर्घटना में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई. जिसके बाद अबान को कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. बता दें कि यहां पर पहले से ही अतीक अहमद और उसके छोटे भाई अशरफ की लाश दफन है.

Begusarai Unique Case: बिहार के बेगूसराय से स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलता एक अजब-गजब मामला सामने आया है. सड़क हादसे में घायल युवक के टूटे पैर पर डॉक्टरों ने प्लास्टर की जगह कार्टून का गत्ता बांध दिया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सिविल सर्जन ने जांच के आदेश दिए हैं.

Chhattisgarh Case: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के मरकाटोला गांव में एक सिरफिरी मादा भालू ने खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों पर जानलेवा हमला कर दिया. इस दर्दनाक हादसे में भाई और एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बहन अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है.

Uma Shankar Singh demise: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का दिल्ली के अस्पताल में कैंसर से निधन हो गया. उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचीं बसपा प्रमुख मायावती भावुक हो गईं. मायावती ने कहा कि उमाशंकर सिंह उनके सबसे भरोसेमंद साथी थे और उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी पार्टी को धोखा नहीं दिया.

MBBS Fees in India: भारत में एमबीबीएस की पढ़ाई का खर्च सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में जमीन-आसमान का अंतर रखता है. जहां सरकारी कॉलेजों में पूरे कोर्स की फीस कुछ हजार से लेकर लाखों में सिमट जाती है, वहीं प्राइवेट संस्थानों में यह खर्च 1 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाता है.

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधार कार्ड धारकों को मुफ्त स्मार्टफोन दे रहे हैं. पीआईबी फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक साबित हुआ है.