Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


 Baneniya Ghat Boat Accident: सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र के बनेनिया घाट पर कोसी नदी पार कर मूंग तोड़ने जा रहे ग्रामीणों की नाव डूब गई. क्षमता से अधिक लोग सवार होने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें कई लोग लापता हैं और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य जारी है.

Mohali Murder Case: पंजाब के मोहाली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आया है. अमेरिकी लॉजिस्टिक कंपनी के डिस्पैच सेक्शन में काम करने वाली डिंपल की उसके प्रेमी ने ऑफिस के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी. आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में अस्पताल में भर्ती है.

PMUY Subsidy New Rules: सरकार ने सालाना सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 की. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों के बीच ऑयल कंपनियों के नुकसान को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है.

Bihar MLC Election 2026: बिहार एनडीए में टिकट न मिलने के कारण पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी खतरे में है। विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन भी उम्मीदवार न बनाए जाने से उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का सियासी भविष्य अधर में है.

Indian T20 Team Squad: बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर कर दिया गया है और श्रेयस अय्यर को नई कमान सौंपी गई है. इस कड़े फैसले पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल.

Causes of Scalp Itching: गर्मियों में पसीने और धूल-मिट्टी के कारण स्कैल्प में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे सिर में तेज खुजली, दाने और डैंड्रफ की समस्या हो जाती है. एक्सपर्ट से जानिए इस समस्या की असली वजह और इसके बचाव के असरदार तरीके.

Bhagalpur Traffic Update: भागलपुर और कोसी-सीमांचल के लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली है. विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर रिकॉर्ड समय में तैयार बेली ब्रिज के लोकार्पण के साथ ही छोटे वाहनों का आवागमन फिर शुरू हो गया है.

Humanity Example Ara: आरा जंक्शन पर मां से मिलने असम जाने की जिद में एक नाबालिग बच्चा भटकता मिला. जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे समझाया और सुरक्षित घर भेजने का इंतजाम किया.

Gold Silver Rate Drop: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकवाली के दबाव के चलते सोने-चांदी में बड़ी गिरावट आई है. अब अगले हफ्ते अमेरिका, चीन और भारत के महंगाई आंकड़ों के साथ-साथ ग्लोबल टेंशन बाजार की चाल तय करेंगे.

Coaching Centers India: कुछ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने से शुरू हुआ विचार आज ₹60,000 करोड़ की बड़ी इंडस्ट्री बन चुका है. ज्यादा फीस और सरकारी खजाने को अरबों का टैक्स देने वाली इस कोचिंग संस्कृति ने सफलता का शॉर्टकट बनकर छात्रों को भारी मानसिक तनाव में झोंक दिया है.