Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Hajipur double murder accused arrested: हाजीपुर के बिदुपुर डबल मर्डर केस में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी जगदीश राय को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पर फायरिंग के जवाब में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है.

West Midnapore school sexual assault case: पश्चिम मेदिनीपुर के एक निजी स्कूल में पहली कक्षा के छात्र के साथ कथित यौन उत्पीड़न के बाद अभिभावकों ने स्कूल का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रिंसिपल को हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग की.

West Bengal missing trawler: पश्चिम बंगाल में शंकरपुर से लापता हुई 'मां काली' ट्रॉलर सात दिन बाद बकखाली तट के पास उलटी हुई मिली. तलाशी अभियान में अब तक 5 मछुआरों के शव बरामद हुए हैं, जबकि 10 अन्य की तलाश में कोस्ट गार्ड, पुलिस और वन विभाग की टीमें जुटी हैं.

PM Modi Gift Diplomacy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी नेताओं को भारत की सांस्कृतिक विरासत से जुड़े खास उपहार भेंट किए, जिनमें इंडियन प्रीमियम कॉफी बॉक्स सबसे ज्यादा चर्चा में है. ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज़ को कॉफी बॉक्स, न्यूज़ीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन को उत्तराखंडी टोपी और इंडोनेशिया की स्पीकर पुआन महारानी को ओडिशा इकत उपहार में दिया गया.

DU Fake Research Paper Case: दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित फर्जी रिसर्च पेपर और नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट के आदेश पर दो असिस्टेंट प्रोफेसरों समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है. शिकायतकर्ता ने फर्जी प्रकाशन, एक लाख रुपये की ठगी और नौकरी बचाने के नाम पर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है.

Chhindwara Preeti Verma case: छिंदवाड़ा में 32 वर्षीय प्रीति वर्मा की संदिग्ध मौत से पहले हाथों और पैरों पर मेहंदी से लिखे संदेश अब पुलिस जांच का अहम आधार बन गए हैं. परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और फोरेंसिक जांच के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है.

WFH health risks: वर्क फ्रॉम होम करने वालों में लंबे समय तक बैठे रहने से मोटापा, डायबिटीज, हृदय रोग और पीठ दर्द जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स नियमित ब्रेक, सही पोस्चर, व्यायाम और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दे रहे हैं.

Sagar bus harassment case: सागर के देवरी बस स्टैंड पर यात्री बस में एक युवक द्वारा युवतियों से कथित अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. विरोध करने पर युवती ने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया, घटना CCTV में कैद हुई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Ram Mandir donation case: राम मंदिर चंदा गबन मामले पर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सजा जरूर मिलेगी. उन्होंने नृपेंद्र मिश्रा और चंपत राय से बातचीत का दावा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा जताया.

Railway Ticket Rule: भारतीय रेल वे ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल जनरल टिकट केवल Rail One ऐप पर ओरिजिनल रूप में ही मान्य है. wWhatsApp, स्क्रीनशॉट, PDF या फोटो के जरिए दिखाए गए टिकट पर जुर्माना लग सकता है, जिस पर यात्रियों ने नाराजगी जताई है.