Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Ayodhya Ram Mandir donation case: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा और दानराशि में कथित गड़बड़ी के मामले में एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है. आरोपियों में ट्रस्ट से जुड़े कर्मचारी, कैश काउंटिंग स्टाफ और एसबीआई के रिटायर्ड बैंक कर्मी शामिल हैं, जिन पर दानराशि में हेराफेरी के आरोप हैं.

PM Modi Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर रहेंगे और राष्ट्रीय दिवस की स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. यात्रा के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात करेंगे और दोनों देश समुद्री सुरक्षा, क्षेत्रीय सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे.

AMCA ENGINE CRISIS: भारत का 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट प्रोजेक्ट अधर में लटक रहा है. अमेरिकी कंपनी GE ने इंजन के दाम ₹70 करोड़ से बढ़ाकर ₹200 करोड़ किए, ये हमारे लिए बड़ा झटका है. अब सरकार दूसरे विकल्पों की तलाश कर रही है.

ED Raids Delhi and Ghaziabad: दिल्ली और गाजियाबाद में ईडी की बड़ी छापेमारी. हाउसिंग सोसाइटी की 41 हजार वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन के हेरफेर मामले में चल रही है जांच.

Alisha Lehmann Engagement: दुनिया की सबसे खूबसूरत फुटबॉलर अलीशा लेहमन ने 'लव आइलैंड' स्टार मोंटेल मैकेंजी संग सगाई कर ली है. समंदर किनारे हुए प्रपोजल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंपों ने एक बार फिर प्राकृतिक आपदाओं के खतरे की याद दिला दी है. इस बीच दुनिया के सबसे विनाशकारी और शक्तिशाली भूकंपों की सूची भी चर्चा में आ गई है, जिसमें चिली, जापान और भारत शामिल हैं.

Ghaziabad Mystery: गाजियाबाद के कौशांबी निवासी गिरधर सिंह बिष्ट, जिन्हें परिजनों ने मृत मान लिया था, अचानक सकुशल घर लौट आए हैं. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गिरधर इतने दिन कहां थे और जिस शव की पहचान उनके रूप में हुई थी, वह आखिर किसका था.

Eyebrow Growth Tips: पतली और कमजोर आइब्रो से परेशान लोगों के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय मददगार हो सकते हैं. नारियल तेल, अरंडी का तेल, एलोवेरा और सही डाइट से आइब्रो की ग्रोथ बेहतर करने की कोशिश की जा सकती है.

Samvidhan HatyaDiwas Amit Shah: संविधान हत्या दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1975 के आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य इस दौर की स्मृति को जीवित रखना और भविष्य में संविधान पर ऐसे हमलों को रोकना है.

Nail Hygiene: एक शिक्षक ने माइक्रोस्कोप के जरिए बच्चों को उनके नाखूनों के अंदर छिपी गंदगी, बैक्टीरिया और सूक्ष्मजीव दिखाए, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए. इस अनोखे प्रयोग ने बच्चों को स्वच्छता, हाथ धोने और नियमित रूप से नाखून काटने का महत्व समझाया.