Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Gut Health Tips: अगर बाल झड़ रहे हैं और त्वचा बेजान दिख रही है, तो इसकी वजह खराब गट हेल्थ भी हो सकती है. जानिए 5 आसान घरेलू ड्रिंक्स, जो पाचन को सपोर्ट करने, शरीर को हाइड्रेट रखने और हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनने में मदद कर सकते हैं.

Portugal firing case viral post: पुर्तगाल में भारतीय मूल के कारोबारी किशोर गुजराती पर हुई गोलीबारी के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित धमकी भरा पोस्ट और वीडियो वायरल हो गया. पोस्ट में कई गैंग्स के नाम और हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है, जबकि पुलिस इन दावों और वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है.

Health Tips: रसोई में मौजूद हल्दी, दालचीनी, अदरक, जीरा और काली मिर्च जैसे मसाले स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार संतुलित मात्रा में इनका सेवन पाचन, इम्यूनिटी और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है.

West Champaran baby murder case: बिहार के पश्चिम चंपारण के बड़का गांव में एक महिला ने कथित तौर पर अपनी छह महीने की बेटी की गला काटकर हत्या कर दी. घटना के बाद महिला ने खुद पर भी हमला किया। पुलिस मानसिक स्थिति और पूरे मामले की जांच कर रही है.

Narela open drain accident; दिल्ली के नरेला सेक्टर A-5 में खुले नाले में गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों और परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाले को तुरंत ढकने की मांग की है.

Malerkotla house theft case: मलेरकोटला के गुलशन इकबाल कॉलोनी में एक नामी एडवोकेट के घर चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली. घटना के समय परिवार मोहर्रम कार्यक्रम में गया हुआ था, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

Bundelkhand Expressway Toll Scam: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल संचालन एग्रीमेंट में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है, जहां 333 करोड़ रुपये के अनुबंध को महज ₹100 के स्टांप पर तैयार किया गया. स्टांप एवं निबंधन विभाग की जांच में 13.34 करोड़ रुपये की स्टांप चोरी का खुलासा हुआ है, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है.

Lucknow fire: लखनऊ के कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल परिसर के वन स्टॉप सेंटर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. घटना के वक्त शेल्टर होम में चार कर्मचारी मौजूद थे। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और मामले की जांच जारी है.

July 2026 Vrat Tyohar List: जुलाई का महीना कई प्रमुख व्रत और त्योहारों से भरा रहेगा, जिनमें देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा, सावन और प्रदोष व्रत प्रमुख हैं. जानिए इन व्रत-त्योहारों की पूजा विधि, धार्मिक महत्व और किन नियमों का पालन करना शुभ माना जाता है.

High protein breakfast recipes: अगर आप दिनभर एनर्जी बनाए रखना और बार-बार लगने वाली भूख से बचना चाहते हैं, तो हाई प्रोटीन नाश्ता आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. बेसन चीला, पनीर भुर्जी, मूंग दाल चीला, उबले अंडे और ग्रीक योगर्ट जैसे ऑप्शन कम समय में तैयार होकर शरीर को जरूरी पोषण देते हैं.