Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर के दान, चढ़ावे और वित्तीय लेनदेन को लेकर उठे सवालों के बीच पीएमओ द्वारा मांगी गई जानकारी देने से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इनकार कर दिया है. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि मामले की जांच एसआईटी कर रही है, इसलिए फिलहाल वित्तीय रिकॉर्ड साझा नहीं किए जा सकते.

Twins Mother Sambhavna Seth: एक्ट्रेस संभावना सेठ 45 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं. दो-दो बच्चों को दूध पिलाना और उनकी केयर करना किसी भी मां के लिए थोड़ा मुश्किल होता है. हालांकि, संभावना अपने घर में खुशियां आने से संतुष्‍ट हैं.

Narela Murder Case: दिल्ली के नरेला इलाके में मोहर्रम पर परिवार से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है. मामूली कहासुनी के बाद हुए हमले में युवक की मौत से इलाके में आक्रोश है, स्थानीय लोगों ने नशे के बढ़ते कारोबार पर सवाल उठाए हैं.

Parenting Tips: बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए पढ़ाई के साथ सोशल स्किल्स सीखना भी जरूरी है। छोटी उम्र की अच्छी आदतें भविष्य को बेहतर बनाती हैं. माता-पिता अगर 10 साल से पहले बच्चों को बातचीत, सहयोग, भावनाओं पर नियंत्रण और समस्या समाधान जैसी स्किल्स सिखाएं तो आत्मविश्वास बढ़ता है.

Kanker Naxal Operation: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का छिपाया गया डंप बरामद किया. कार्रवाई में 4 लोडेड बंदूकें, गोला-बारूद, वॉकी-टॉकी बैटरियां, नक्सली वर्दियां और अन्य सामग्री जब्त की गई.

Delhi Capitals Player Abishek Porel controversy: दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के खिलाफ पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में शादी का वादा कर संबंध बनाने, मारपीट और आपराधिक धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं, जबकि पोरेल ने आरोपों को खारिज किया है.

Muzaffarnagar Muharram procession: मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के सातवें दिन निकले जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और शिव चौक पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई. संवेदनशील माने जाने वाले शिव चौक को लाल कपड़े से कवर कर बैरिकेडिंग की गई, जबकि भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

Monsoon skin care tips: बारिश के मौसम में बढ़ी नमी त्वचा पर तेल, गंदगी और बैक्टीरिया जमा कर सकती है, जिससे पिंपल्स और स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार सही क्लीनिंग, मॉइस्चराइजिंग और सनस्क्रीन के इस्तेमाल से मानसून में भी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार रखा जा सकता है.

Mehrauli kidnapping case update: साउथ दिल्ली के महरौली से अगवा 11 वर्षीय बच्ची का शव गुरुग्राम की अरावली पहाड़ियों से बरामद हुआ, जिससे सनसनी फैल गई. पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर 30 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर अपहरण, रेप और हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है.

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में पटना हाई कोर्ट से स्वतः संज्ञान और CBI जांच की मांग की गई है. अभ्यावेदन में डिजिटल साक्ष्यों की सुरक्षा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के संरक्षण का भी अनुरोध किया गया है.