Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Vicky Kaushal Katrina Kaif Son Vihaan: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिवाली के खास मौके पर पहली बार अपने बेटे विहान का चेहरा दिखाया. फैमिली फोटो में नन्हे विहान की क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया. तीनों कलर को-ऑर्डिनेटेड ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए. कैटरीना के पीले सूट, विक्की के आइवरी कुर्ते और विहान की पीली जैकेट ने फैमिली फोटो को खास बना दिया.

Diwali 2026 Puja Diya Rules: 8 नवंबर को मनाए जाने वाले दीपोत्सव पर लक्ष्मी पूजन के दौरान दीपक जलाने की सही दिशा, खंडित दीयों से बचने के नियम और अचानक दीपक बुझने पर किए जाने वाले शास्त्रीय उपाय जानें.

Punjab Police Success: पंजाब पुलिस की AGTF ने ऑपरेशन 'शहीद' के तहत 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय अभियान के बाद गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी को इथियोपिया से भारत डिपोर्ट करवाया.डोनी बल-प्रभ दासूवाल गैंग का प्रमुख सरगना बताए जा रहे आरोपी पर पंजाब में टारगेट किलिंग, फिरौती के लिए गोलीबारी और संगठित अपराध संचालित करने के आरोप हैं.

Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र का संयोग बन रहा है. शिव योग शाम 6:31 बजे तक रहेगा और चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:02 से 12:46 बजे तक रहेगा. जानें सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, यमगंड और दिनभर के शुभ-अशुभ समय की पूरी जानकारी.

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सभी 12 राशियों के जीवन में सुख- समृद्धि और खुशियों के संकेत हैं. मेष, वृषभ, सिंह और तुला समेत कई राशियों को धन लाभ और करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल.

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन अलक्ष्मी के नाम से भी मुख्य द्वार के बाहर एक दीपक जलाने की परंपरा है. जानिए अलक्ष्मी के प्राकट्य, उद्दालक मुनि की कथा और घर से दरिद्रता दूर रखने के उपाय.

Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश मईड़ा उर्फ रिशु की बेरहमी से हत्या कर दी गई. उसका शव बाजना रोड स्थित जामण नदी के पास मिला, जहां उसके गले और पेट पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले.युवक दो दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था. परिजनों ने पुराने विवाद में हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100 दीप जलाकर भव्य दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया.भगवान राम के प्रथम दीपदान की मान्यता से जुड़े इस घाट पर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय समेत लोगों ने देश की खुशहाली और नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर के 5.54% से बढ़कर 5.93% तक पहुंच सकती है. खाद्य महंगाई 8.20% होने का अनुमान है, जिससे सब्जियों, दूध और खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं. महंगाई का दबाव RBI के ब्याज दरों से जुड़े फैसलों को भी प्रभावित कर सकता है.

Parali Pollution Statement: पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पराली जलाने और बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है. राहुल गांधी के पीएम मोदी को बहस की चुनौती देने पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि चौराहे पर नहीं, संसद में पांच दिन बहस करिए.