Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Gangotri Dham Kapaat Closing 2026: उत्तराखंड के गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व पर दोपहर 12:05 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे. कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की पालकी मुखबा पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु अगले छह महीने तक देवी के दर्शन कर सकेंगे.

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत संगम देखने को मिलता है. आलिया-रणबीर, करीना-सैफ, शाहरुख-गौरी और कियारा-सिद्धार्थ जैसे सितारों की दिवाली तस्वीरें त्योहार की रौनक बढ़ाती हैं.

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा है. CrPC की धारा 160 के तहत जारी नोटिस में उनसे जांच में शामिल होने के लिए सुविधाजनक तारीख और समय बताने को कहा गया है.

Gautampura Hingot War Tradition: मध्य प्रदेश के इंदौर के पास गौतमपुरा में दीपावली के अगले दिन पड़वा पर सदियों पुरानी हिंगोट युद्ध की परंपरा निभाई जाती है. इसमें गौतमपुरा का तुर्रा दल और रूणजी का कलंगी दल आमने-सामने आते हैं. बारूद से भरे हिंगोट के जरिए होने वाला यह अनोखा आयोजन आस्था, शौर्य और मालवा की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. हालांकि, इसमें सुरक्षा और हादसों का खतरा भी बना रहता है.

Delhi AQI 3000 Saurabh Bharadwaj Claim: AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिवाली के दौरान दिल्ली में AQI 3000 पार होने का दावा करते हुए सरकारी प्रदूषण आंकड़ों पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि AQI मॉनिटरिंग स्टेशनों और प्रदूषण की रीडिंग में हेरफेर से राजधानी की जहरीली हवा की वास्तविक स्थिति छिपाई जा रही है.

Earthquake Yavatmal Tibet Solomon Islands:महाराष्ट्र के यवतमाल, तिब्बत और सोलोमन द्वीप में रविवार को एक ही दिन तीन भूकंप दर्ज किए गए. इनमें सबसे तेज झटका सोलोमन द्वीप में 6.3 तीव्रता का रहा. यवतमाल में 3.0 और तिब्बत में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। राहत की बात है कि तीनों जगहों से फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

Papia Adhikari Firecracker Controversy: पश्चिम बंगाल की बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी ने दावा किया कि पटाखे फोड़ने से कई बीमारियां ठीक हो सकती हैं, जिसके बाद उनका बयान विवादों में आ गया. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस दावे को वैज्ञानिक आधार से परे बताया और पटाखों के धुएं से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ने की चेतावनी दी.

Fake E-Stamp Scam: Fake E-Stamp Scam: अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में कथित फर्जी ई-स्टांप और ई-बॉन्ड के जरिए जमीन की रजिस्ट्री कराने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने उपायुक्त कार्यालय, दक्षिण अंडमान से 2025-26 में हुई जमीन की रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड मांगा है। दस्तावेजों के सत्यापन और रिकॉर्ड उपलब्ध कराने में देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा 2026 इस बार 10 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी. कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर दोपहर 12:32 बजे शुरू होकर 10 नवंबर दोपहर 2:01 बजे समाप्त होगी. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौ माता की पूजा की जाती है. जानिए पूजा विधि, परिक्रमा की परंपरा और गोवर्धन पूजा से जुड़ी पौराणिक कथा.

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई. उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद 30 से ज्यादा मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. अस्पताल में 18 छोटे बच्चों को PICU में रखा गया है. शुरुआती दौर में 23 मरीजों की हालत गंभीर थी, लेकिन इलाज के बाद सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है.