Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


PM Modi Yoga Session Uzbekistan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताशकंद में योग फेडरेशन ऑफ उज्बेकिस्तान के योग सत्र में हिस्सा लिया और प्रतिभागियों से मुलाकात कर बातचीत की. दौरे के दौरान पीएम मोदी ने ‘यांगी उज्बेकिस्तान स्मारक’ पर श्रद्धांजलि दी और भारतीय समुदाय से मुलाकात कर दोनों देशों के सांस्कृतिक रिश्तों पर जोर दिया.

Nepal Tibet Flood: नेपाल और तिब्बत (चीन) के सीमावर्ती इलाकों में ग्लेशियर टूटने और अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही मची है, 700 से ज्यादा शव बरामद किए जा चुके हैं. हजारों लोग अब भी लापता हैं, जबकि भारतीय नागरिकों और कैलाश मानसरोवर यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है.

Dial-toning Gen Z Dating Trend: Gen Z की डेटिंग लाइफ में ‘डायल-टोनिंग’ नया रिलेशनशिप ट्रेंड बनकर सामने आ रहा है, जिसमें कनेक्शन खत्म नहीं होता लेकिन रिश्ता आगे भी नहीं बढ़ता. सोशल मीडिया पर स्टोरी देखने, पोस्ट लाइक करने या कभी-कभार मैसेज करने से संपर्क बना रहता है, जिससे सामने वाला अक्सर असमंजस में रहता है.

PM Modi Uzbekistan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय उज्बेकिस्तान दौरे पर ताशकंद पहुंचे, जहां उन्होंने विशेष स्वागत, भारतीय समुदाय से मुलाकात और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने ‘यांगी उज्बेकिस्तान स्मारक’ पर श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय प्रवासी समुदाय को भारत-उज्बेकिस्तान के बीच मजबूत सेतु बताया.

PM Modi Uzbekistan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर उज्बेकिस्तान पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के साथ ‘यंगी उज्बेकिस्तान स्मारक’ पर पुष्पांजलि अर्पित की. दौरे में व्यापार, निवेश, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा और ऊर्जा सहयोग के साथ ‘विकसित भारत 2047’ और ‘उज्बेकिस्तान 2030’ विजन पर चर्चा होगी.

Chandigarh Influencer Manjeet Kaur Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन पर अपहरण कर आग लगाने का आरोप है. करीब 54 दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद मनजीत ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मां की शिकायत पर हत्या और अपहरण का केस दर्ज किया है.

Sikar Fire News: सीकर में जयपुर रोड पर सर्किट हाउस के सामने शनिवार तड़के दो इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भीषण आग लग गई. आग में करीब 40 इलेक्ट्रिक स्कूटी, बाइक, ऑटो और ई-रिक्शा जल गए, जबकि पास के ऑटो पार्ट्स शोरूम को भी नुकसान हुआ.

Purnia Dog Death Sentence Case: बिहार के पूर्णिया में 2003 में एक अनोखा मामला सामने आया था, जब एक कुत्ते को इंसान को काटने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई थी. वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने बिना फीस के केस लड़ा और अदालत में कुत्ते को राहत दिलाने की कोशिश की, जिसके बाद मामला चर्चित हो गया.

Rajasthan University Recruitment 2026: राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने ग्रुप B और C के नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें जूनियर इंजीनियर, LDC और अटेंडेंट पद शामिल हैं. योग्य उम्मीदवार 23 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। JE पद के लिए आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

Bahula Chaturthi 2026: बहुला चतुर्थी का व्रत 31 अगस्त 2026 को रखा जाएगा. इस दिन भगवान गणेश की पूजा के साथ चंद्रमा को अर्घ्य देने की परंपरा है. संतान की सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए इस व्रत को विशेष माना जाता है. जानें तिथि, चंद्रोदय समय और पूजा से जुड़ी मान्यताएं.