Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Ayodhya Ram Lalla Rakhi: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला को विधि-विधान से राखी बांधी गई. विशेष पूजा-अर्चना और श्रृंगार के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया, श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की.

Janmashtami 2026: इस साल गृहस्थ भक्त 4 सितंबर को और वैष्णव संप्रदाय के अनुयायी 5 सितंबर को जन्माष्टमी मनाएंगे. जानें निशिता पूजा का शुभ मुहूर्त, लड्डू गोपाल के अभिषेक की विधि और व्रत पारण का सही समय.

MP School Janmashtami Celebration: मध्य प्रदेश के स्कूलों में 1 से 3 सितंबर तक तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा, जिसमें नाटक, नृत्य और प्रतियोगिताएं होंगी. विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण की शिक्षाओं, गीता ज्ञान, भारतीय संस्कृति और गुरु-शिष्य परंपरा से जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

कंगना रनौत ने कहा कि वह बीजेपी की कठपुतली नहीं हैं और उनकी अपनी विचारधारा व पहचान है. उन्होंने अगले लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने की स्थिति में एक्टिंग और फिल्ममेकिंग में लौटने के संकेत दिए.

Aryaveer Sehwag India U19 Team: भारत की अंडर-19 टीम में पूर्व स्टार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया है. राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ भी टीम का हिस्सा हैं, जबकि लक्ष्य रायचंदानी और यशबर्धन चौहान को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है.

Amroha News: अमरोहा के गजरौला में खाद्य विभाग ने बिना लाइसेंस चल रही बर्फी फैक्ट्री पर छापा मारकर 7 कुंतल से ज्यादा संदिग्ध मिठाई बरामद की. खाद्य विभाग ने मिठाई को खाने योग्य नहीं पाए जाने पर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मौके पर ही नष्ट करा दिया, जबकि संचालक फरार हो गया.

Raksha Bandhan Panchang: 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने का मुख्य शुभ मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा. पंचांग के अनुसार राहुकाल, अभिजित मुहूर्त, अमृत काल, सूर्योदय-सूर्यास्त और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति भी जानें.

Narendra Modi Rakhi: रक्षाबंधन से पहले कोलकाता के बड़ा बाजार में राखियों की खरीदारी तेज है और इस बार ‘नरेंद्र मोदी राखी’ समेत भगवा डिजाइन चर्चा में हैं. बंगाल में रक्षाबंधन के सामाजिक इतिहास के साथ अब त्योहार के बाजार में राजनीतिक चेहरों और प्रतीकों की झलक भी दिखाई दे रही है.

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर राखी बांधने के साथ दान-पुण्य का भी विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. मान्यता है कि अन्न, गुड़, वस्त्र और काले तिल का दान करने से भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और संकटों से रक्षा की कामना पूरी होती है.