Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Desk Job Micro Break Health Benefits: लगातार डेस्क पर बैठकर काम करने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने के लिए डॉक्टरों ने 'माइक्रो ब्रेक' लेने की सलाह दी है. हर 60 मिनट में सिर्फ 2 मिनट का ब्रेक लेने से आंखों के तनाव, कमर दर्द, स्ट्रेस से राहत मिलती है और प्रोडक्टिविटी बढ़ती है.

Kaushambi Murder Case: कौशांबी के मंझनपुर में एक निर्माणाधीन मकान में चारपाई पर सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, मृतक की पहचान राशिद के रूप में हुई है. एसपी और सीओ सहित भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और हत्या के खुलासे के लिए 3 विशेष टीमों का गठन किया है.

PMGKAY scheme: 2026-27 के बजट में PMGKAY के लिए 2,27,429 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त राशन मिलता है. बढ़ती आर्थिक लागत और लाभार्थियों की सूची अपडेट न होने से सरकार के मुफ्त राशन खर्च और योजना की पात्रता पर सवाल उठ रहे हैं.

DP Jewellers Indore: इंदौर के DP Jewellers में आभूषण तौलने वाले कांटे पर वैध सील-मुहर नहीं होने का आरोप सामने आया है. शिकायत के बाद नाप-तौल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कांटे को जब्त कर जांच शुरू की.

Bhopal Adulterated Mawa Seized: त्योहारों से ठीक पहले भोपाल के नादरा बस स्टैंड पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नागपुर से आई बस पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान 316 किलो संदिग्ध मावा और मिल्क केक जब्त किया गया, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है.

Kajari Teej 2026: साल 2026 में कजरी तीज का पावन पर्व 31 अगस्त को मनाया जाएगा, जो सुहागिनों के लिए अखंड सौभाग्य का व्रत माना जाता है. शुभ मुहूर्त में भगवान शिव और माता पार्वती की पूरी विधि-विधान व 16 श्रृंगार सामग्री से पूजा करने के लिए यहाँ देखें सामग्री की पूरी सूची.

Jairam Thakur Exclusive : हिमाचल के पूर्व CM जयराम ठाकुर ने विशेष इंटरव्यू में Gen-Z संवाद, रोजगार, वंदे मातरम् और राम मंदिर जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त की. राज्य की सुक्खू सरकार को आर्थिक बदहाली व कर्ज पर घेरते हुए उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की चुनावी रणनीति और सत्ता वापसी का दावा किया.

Rahul Bansal Bribery Allegations: छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अधिकारी राहुल बंसल पर अंबिकापुर में 21 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में 1 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं. हालांकि आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं और शुरुआती जांच में उनके खिलाफ ठोस सबूत मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. इसी बीच उनका पुराना मॉक इंटरव्यू वायरल हो रहा है.

Anu Rani suspended: मेरठ की महिला सब इंस्पेक्टर अनु रानी को सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन के मामले में सस्पेंड किया गया है. वायरल वीडियो और कथित QR कोड विवाद के बाद साइबर सेल मामले की जांच कर रही है. पुलिस जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि वायरल वीडियो वास्तविक है या उसमें किसी तरह की तकनीकी छेड़छाड़ हुई है। QR कोड के जरिए कथित आर्थिक लाभ से जुड़े दावों की भी पड़ताल की जा रही है.

Bhai Bhabhi Rakhi Duo Hampers: रक्षा बंधन पर Bhai-Bhabhi Rakhi Duo Hampers का ट्रेंड बढ़ रहा है, जिसमें भाई और भाभी दोनों के लिए खास राखी या ब्रेसलेट शामिल हैं. ₹200 से शुरू होने वाले इन कॉम्बो में राखी के साथ मिठाई, चॉकलेट, रोली-चावल और पर्सनलाइज्ड गिफ्ट जैसे विकल्प भी मिल रहे हैं.