Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


देश की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला अरावली को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है. अवैध खनन की बढ़ती चिंताओं के बीच अदालत ने सुओ मोटो याचिका दर्ज की है, जिस पर 29 दिसंबर को सुनवाई होगी. वहीं, केंद्र सरकार ने अरावली में नई खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए हैं.

बागपत में खाप चौधरियों की पंचायत में समाज से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए हैं. पंचायत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए स्मार्टफोन और हाफ पैंट पहनने पर पूरी तरह बैन लगाने का ऐलान किया है.

बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की बर्बर हत्या ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश पैदा कर दिया है, जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की करीबी सहयोगी लौरा लूमर ने सख्त रुख अपनाया है.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कथावाचकों और 'हिंदू खतरे में है' जैसे नारों पर की गई टिप्पणी ने राज्य में नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है. इस बयान पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे आस्था का अपमान बताया.

सिख धर्म के दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया. अमित शाह ने गुरु गोबिंद सिंह जी को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, मानवता की रक्षा और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक बताया.

सिख धर्म के दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया. पीएम मोदी ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी साहस, करुणा और त्याग के प्रतीक हैं.

नेताओं के बयानों को लेकर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है. इसी बीच अब सोशल मीडिया पर यूपी के सीएम योगी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम मोदी से इस्तीफे की मांग का दावा किया जा रहा है. लेकिन वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है.

भारत में इंडिगो के हालिया संकट के बाद ठीक ऐसा ही मंजर अमेरिका में भी देखने को मिल रहा है. वहां की भी हजारों उड़ानो को रद्द कर दिया गया है.

उन्नाव दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत के खिलाफ CBI ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा निलंबित किए जाने पर जांच एजेंसी ने गंभीर आपत्ति जताई है.

स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह की जयंती पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की. उनकी जयंती के अवसर पर अमित शाह ने अपने सोशल मीडियो हैंडल के जरिए उन्हें कोटी कोटी नमन किया.

Latest