Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर गाड़ियों का रेला लगा रहा और पर्यटकों को घंटों जाम से जूझना पड़ा.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की प्रमुख सड़कों पर नई डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटें लगाने जा रहा है.

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से दुकान खोली. पीतल के बर्तन में बनी कुल्हड़ चाय का स्वाद चखने दूर-दूर से लोग आ रहे हैं.

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम वर्षा सिंह ने पूरी रात खटिया पर बैठकर मरम्मत कराई और बड़ा हादसा टाल दिया.

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी जयंती पर अनोखी प्रदर्शनी लगाई. दुर्लभ पोस्टकार्ड्स के इस संग्रह की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना हो चुकी है.

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में लिखा 'पूर्व अध्यक्ष', नए पीसीसी चीफ के लिए विजय इंदर सिंगला का नाम सबसे आगे.

गृह मंत्री अमित शाह ने 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब और देश से ड्रग्स खत्म करने का दावा किया है. बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने कहा कि पंजाब में अगला चुनाव नशामुक्त अभियान पर लड़ा जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और विथ्या) को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है.

संस्कार भारती के 'कला संकुल' में 'समकालीन कथक, परंपरा और नवाचार' पर संगोष्ठी आयोजित हुई. प्रसिद्ध नृत्यांगना गौरी दिवाकर ने कथक के बदलते स्वरूप और अनुभवों पर विचार साझा किए.

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं. कई गांवों का संपर्क कटने से लोग तटबंधों पर पलायन कर रहे हैं.