Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में छुपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब पकड़ी है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 1,16,000 रुपये का माल जब्त किया है.

Gadchiroli Police Seize Illegal Liquor Hidden In Motorcycle Fuel Tank

Gadchiroli Police Seize Illegal Liquor: अभिषेक/गढ़चिरोली: महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले से एक बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने के एक ऐसे अनोखे तरीके का पर्दाफाश किया है, जिसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए. तस्कर मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक और सीटों के अंदर अवैध देसी शराब छिपाकर ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्क नजरों से वे बच नहीं सके. पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान शराब और वाहनों समेत कुल 1,16,000 रुपये का माल जब्त किया है और दो आरोपियों को दबोच लिया है.

नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़े तस्कर

यह पूरी कार्रवाई गढ़चिरोली-चंद्रपुर सीमा पर पुलिस द्वारा की गई नियमित नाकाबंदी के दौरान हुई. पुलिस अधीक्षक एन. रमेश के मार्गदर्शन और गढ़चिरोली पुलिस थाना प्रभारी विनोद चव्हान के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके में आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच कर रही थी. इसी दौरान शक के आधार पर दो मोटरसाइकिलों को रोका गया. जब पुलिस ने इन गाड़ियों की बारीकी से तलाशी ली, तो उनके होश उड़ गए.

तस्करों ने शातिर तरीके से मोटरसाइकिल के पेट्रोल टैंक के अंदर गुप्त जगह बनाकर अवैध देसी शराब छुपा रखी थी. पुलिस ने मौके से करीब 200 नग (90 एमएल वाली बोतलें) देसी शराब बरामद की, जिसकी कुल कीमत लगभग 16,000 रुपये है. इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दोनों मोटरबाइक्स (रजिस्ट्रेशन नंबर MH 34 AE 8865 और MH 34 A X 9809) को भी जब्त कर लिया गया, जिनकी अनुमानित कीमत 1,00,000 रुपये आंकी गई है.

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान तानाजी नानाजी पेदोरकर और सौरभ प्रकाश महाजनवार के रूप में हुई है, जो पड़ोसी जिले चंद्रपुर के सावली तालुका के व्याहाड़ गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. गढ़चिरोली पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ कानून की सुसंगत धाराओं (धारा 65(ए) और 83 आईपीसी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां खपाया जाना था. जिले की सीमाओं पर इस तरह की सख्ती से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें: नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital