Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मप्र: जंगल में फंदे से लटका मिला बाघ, पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर

मध्य प्रदेश: जंगल में फंदे से लटका मिला बाघ, पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर – मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में एक बाघ का शव फंदे से लटका मिला. बाघ का शव क्लज वायर से लटका हुआ था. जैसे ही टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों ने बाघ के शव को देखा तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी. पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. गश्ती टीम को बाघ का शव उत्तर वन मंडल के अंतर्गत विक्रमपुर बीट के पास मिला है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इससे पहले 10 नवंबर में भी यहां बाघिन पी-213 (63) की मौत हो गई थी. पन्ना टाइगर रिजर्व में जन्मी व पली बढ़ी बाघिन पी-213 (63) उम्र 3 वर्ष थी.गश्ती के दौरान टाइगर रिजर्व की टीम को अमानगंज बफर की बीट रमपुरा में बाघिन मृत मिली थी. बाघिन की मौत सूचना मिलते ही क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व, उप संचालक, पन्ना टाइगर रिजर्व एवं वन्यप्राणी चिकित्सक और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे निरीक्षण किया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital