Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कोरोना की नई लहर! WHO ने जताई चिंता, कहा- तेजी से फैल रहा है XBB.1.5 सब-वेरिएंट

कोरोना की नई लहर! WHO ने जताई चिंता, कहा- तेजी से फैल रहा है XBB.1.5 सब-वेरिएंट – विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अनुसार, ‘द क्रैकेन’ सबसे तेजी से फैलने वाला ओमिक्रॉन का सबवेरिएंट है, जिसका अभी तक पता चला है. वहीं आधिकारिक तौर पर ओमिक्रॉन का एक और सबवेरिएंट XBB.1.5 पहले से ही अमेरिका में पकड़ बना चुका है. एक रिपोर्ट के मुताबिक अब यह पूरे यूके में फैलना शुरू हो गया है. साथ ही अब तक XBB.1.5 सब-वेरिएंट 29 देशों में फैल चुका है. डब्ल्यूएचओ की डॉ. मारिया वान केरखोव ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हम यूरोप और अमेरिका के कुछ देशों में इसके विकास के बारे में चिंतित हैं. विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वोत्तर भाग में, जहां XBB.1.5 ने तेजी से अन्य सर्कुलेटिंग वेरिएंट को बदल दिया है. हमारी चिंता यह है कि यह वायरस जितना अधिक प्रसारित होगा, इसे बदलने के उतने ही अधिक अवसर होंगे. उन्होंने कहा कि XBB.1.5 ओमिक्रॉन का ही एक सब-वेरिएंट है. हालांकि कोरोना के और भी वेरिएंट एक्टिव हो सकते हैं, क्योंकि वैश्विक स्तर पर सीक्वेंसिंग की उपलब्धता कम हुई है. उन्होंने कहा कि अभी हमारे लिए ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट को ट्रैक करना मुश्किल है.’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital