Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अजय देवगन की फिल्म ‘थैंक गॉड’ की रिलीज रोकने का मामला, SC ने खारिज की याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की फिल्म थैंक गॉड को लेकर दायर याचिका खारिज कर दी गई है. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कहा कि फिल्म रिलीज हो चुकी है, लिहाजा वो अपनी याचिका वापस ले रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट में इस फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर श्री चित्रगुप्त वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से याचिका दायर की गई थी.

फिल्म में भगवान चित्रगुप्त को गलत तरीके से दिखाए जाने का आरोप लगाया गया था. याचिका में यह भी कहा गया था कि अगर ये फिल्म रिलीज होती है तो इससे देश में अशांति का माहौल उत्पन्न हो सकता है. इस याचिका में फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर को यूट्यूब से हटाए जाने और फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital