Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

तुनिषा मौत का मामला: पुलिस के हाथ लगी शीजान की 250 पन्नों की व्हाटस्एप चैट, निकाला जून से अब तक का काला चिट्ठा

मुंबई: Tunisha Sharma Suicide Case: पुलिस के हाथ लगी शीजान की 250 पन्नों की व्हाटस्एप चैट, निकाला जून से अब तक का काला चिट्ठा – तुनिषा शर्मा मौत मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस शीजान और तुनिषा शर्मा के फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स की लगातार छानबीन कर रही है. पुलिस को अब तक की जांच में कई अहम बातों का पता चला है. पुलिस के हाथ अब शीजान की 250 पन्नों की व्हॉट्सऐप चैट भी लगी है. पुलिस ने जून महीने से लेकर अब तक का काला चिट्ठा निकाल लिया है. पुलिस अब व्हॉट्सऐप चैट को अच्छे से एनालाइज करेगी. पुलिस को अब तक की जांच में एक और अहम बात पता चली है. पुलिस को पता चला है कि तुनिषा शर्मा और शीजान खान के बीच प्यार लद्दाख में हुआ था. उस समय दोनों वहां टीवी सीरियल की शूटिंग कर रहे थे. वहीं नवंबर के महीने में दोनों का ब्रेकअप हो गया था. कुछ दिन पहले ही दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital