Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Adani Airports ने Jaipur Airport पर कराया दूसरे टर्मिनल का उद्घाटन, अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने वाले यात्रियों को मिलेंगी भरपूर सुविधाएं

राजस्थान के सबसे बड़े जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे टर्मिनल का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हाथों करवाया गया. इस टर्मिनल को तैयार करवाने में अडानी एयरपोर्ट की अहम भूमिका रही.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Jaipur Airport: अडानी ग्रुप के ब्रांड अडानी एयरपोर्ट्स द्वारा जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे टर्मिनल का उद्घाटन किया गया है. इस अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल में आधुनिक सुविधाएं हवाई यात्रियों को मिलेंगी.

अडानी एयरपोर्ट के पदाधिकारी जीत अडानी ने 26 अक्टूबर, शनिवार की रात जयपुर एयरपोर्ट के दूसरे टर्मिनल के उद्घाटन की तस्वीरें शेयर की. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट करके लिखा, “राजस्थान के आदरणीय मुख्यमंत्री भजनलाल और माननीय सांसद मंजू की उपस्थिति में जयपुर एयरपोर्ट पर अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल का उद्घाटन किया जाना बहुत खुशी और गर्व का क्षण है.”

जीत अडानी ने जयपुर का जिक्र करते हुए कहा कि यह खूबसूरत गुलाबी शहर राजस्थान के लिए एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय प्रवेश द्वार है, और यह भारतीय पर्यटन का ध्वजवाहक भी है. अपने ट्वीट में उन्होंने #गेटवेटूगुडनेस हैशटैग भी इस्तेमाल किया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest