Bharat Express DD Free Dish

Journey of Dreams: अडानी ग्रुप ने लॉन्च की ‘हम करके दिखाते हैं’ सीरीज़ की नई फिल्म, अडानी पोर्ट्स के योगदान को दर्शाया

Adani Group Launches Journey of Dreams Film: अडानी ग्रुप ने अपनी नई फिल्म “Journey of Dreams” लॉन्च की, जो अडानी पोर्ट्स के माध्यम से छोटे और बड़े व्यवसायों के सपनों को साकार करने की यात्रा को दर्शाती है.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Adani Group: अडानी ग्रुप ने अपनी लोकप्रिय “हम करके दिखाते हैं” सीरीज़ के तहत अपनी नई फिल्म “Journey of Dreams” लॉन्च की है. यह फिल्म अडानी पोर्ट्स के माध्यम से व्यवसायों को होने वाले लाभ और अडानी पोर्ट्स के योगदान को दर्शाती है, जो छोटे और बड़े व्यवसायों के लिए सपनों को साकार करने की प्रक्रिया को आसान बनाती है.

यह फिल्म भारतीयों की अदम्य इच्छाशक्ति और ‘हम करके दिखाते हैं’ के मंत्र को प्रस्तुत करती है. फिल्म की शुरुआत एक दिल को छू लेने वाले दृश्य से होती है, जिसमें एक युवा व्यक्ति अपनी बेटी के साथ एक जहाज को समुद्र में जाते हुए देखता है. बेटी पूछती है, “जहाज में बड़ी-बड़ी चीजें जाती हैं ना, पापा?”

पिता जवाब देता है, “इसमें बड़े-बड़े सपने भेजे जाते हैं.” यह संवाद दर्शकों को दिखाता है कि कैसे जहाज और पोर्ट्स व्यवसायों और सपनों को एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाने का माध्यम बनते हैं.

अडानी पोर्ट्स का इम्पैक्ट

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अडानी पोर्ट्स की सहायता से कच्छ क्षेत्र के पारंपरिक ऊन से बने खिलौने “नमदा” अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहुँच रहे हैं. यह कहानी छोटे व्यवसायियों की इच्छाओं को साकार करने का प्रतीक है, जहां अडानी पोर्ट्स की सुव्यवस्थित लॉजिस्टिक्स और वैश्विक मार्केट एक्सेस के माध्यम से इन व्यवसायों को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया जा रहा है.

अडानी ग्रुप के कॉर्पोरेट ब्रांडिंग हेड अजय काकर ने कहा, “अडानी पोर्ट्स सिर्फ माल की आवाजाही नहीं, बल्कि सपनों के लिए रास्ते खोलने का काम कर रहे हैं. हमारे पोर्ट्स छोटे और बड़े व्यवसायों को समृद्ध होने के लिए एक विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करते हैं, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिल रही है.”

फिल्म का उद्देश्य

यह फिल्म अडानी ग्रुप के “हम करके दिखाते हैं” सीरीज़ का हिस्सा है, जो अडानी के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभाव को उजागर करती है. फिल्म का प्रचार प्रसार विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों पर किया जाएगा, ताकि इसका संदेश और अधिक लोगों तक पहुंचे.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read