Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हफ्ते भर में अदाणी ग्रुप ने गंवाए 10 अरब डॉलर, जानें पूरा मामला

अडाणी ग्रुप का बुरा हाल MSCI की वजह से हुआ है. दरअसल इस ग्रुप ने अडाणी ग्रुप की 2 कंपनियों को इंडिया स्टैंडर्ड इंडेक्स से बाहर कर दिया है.

ADANI

प्रतीकात्मक तस्वीर

Adani Saga : हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी ग्रुप पर आई मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. इस बार अडाणी ग्रुप का बुरा हाल MSCI की वजह से हुआ है. दरअसल इस ग्रुप ने अडाणी ग्रुप की 2 कंपनियों को इंडिया स्टैंडर्ड इंडेक्स से बाहर कर दिया है. जिसकी वजह से इस ग्रुप की 2 कंपनियों  अडानी टोटल गैस और अडाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में जबरदस्त गिरावट आई. नतीजा अडाणी ग्रुप के बीते सप्ताह 10 अरब डॉलर शेयर बाजार में डूब गए.

आपको मालूम हो कि इस सप्ताह हुआ नुकसान फरवरी के बाद से अब तक का सबसे बड़ा नुकसान है. एक्सपर्ट्स का अनुमान था कि MSCI के फैसले के बाद करीब 39 करोड़ डॉलर से ज्यादा की बिकवाली देखने को मिल सकती है. यहां ये भी ध्यान देने वाली बात है कि अडाणी ग्रुप को लेकर MSCI द्वारा लिये गए फैसले का असर गौतम अडाणी की फंड जुटाने की योजना पर भी पड़ा सकता है. जिसके कारण निवेशकों के बीच में डर का माहौल है.

ये भी पढ़ेें –एलन मस्क का बड़ा ऐलान , Twitter के Blue सब्सक्राइबर्स 2 घंटे का वीडियो कर पाएंगे अपलोड

कैसा रहा शेयरों का हाल- जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि MSCI के फैसले के कारण कंपनी के शेयरों पर नेगेटिव असर पड़ा. साफ शब्दों में कहा जाए तो अडाणी टोटल गैस के शेयरों में लगभग 20 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई और अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में भी 23 फीसदी की गिरावट देखी गई.

मुसीबत में अडाणी- 

अडानी ग्रुप के बहारे में हिंडन बर्ग में जनवरी में कुछ सनसनीखेज खुलासे किये थे. हिंडनबर्ग ग्रुप ने अपनी रिपोर्ट में अड़ाणी ग्रुप पर शेयरों के प्राइस में हेरफेर, धोखाबाजी का आरोप लगाया था जिसके बाद ग्रुप के मार्केट कैपिटल में $150 बिलियन से ज्यादा की गिरावट देखी गई थी. हालांकि कंपनी ने निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए नए निवेशकों को ऑनबोर्ड करने के साथ रोडशो किये . इन सभी कोशिशों खास तौर पर GQC के कंपनी में निवेश के बाद से रिकवरी देखी जा रही थी लेकिन एक बार फिर स MSCI के फैसले ने कंपनी में निवेशकों के फैसले को हिला दिया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital