आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में चल रहे CII पार्टनरशिप समिट 2025 में अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया. अडाणी ग्रुप अगले 10 वर्षों में आंध्र प्रदेश में 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा. यह निवेश बंदरगाह, सीमेंट, डेटा सेंटर, ऊर्जा और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग सेक्टरों में होगा. यह राशि पहले से किए गए 40,000 करोड़ के निवेश के अतिरिक्त है.
#WATCH | Vishakhapatnam | Addressing at the CII Partnership Summit 2025, Karan Adani, MD of Adani Ports & Special Economic Zone Ltd, says, “… Our operations here have already generated over 1 lakh direct and indirect jobs, and far more is to come. That means families supported,… pic.twitter.com/36BGc34yAW
— ANI (@ANI) November 14, 2025
विजग टेक पार्क: डिजिटल संप्रभुता की नींव
समिट में करण अदाणी ने 15 अरब डॉलर के विजग टेक पार्क विजन का खुलासा किया. यह पार्क विश्व के सबसे बड़े ग्रीन-पावर्ड हाइपरस्केल डेटा सेंटर इकोसिस्टम में से एक बनेगा, जिसकी साझेदारी गूगल के साथ होगी. अडाणी ने इसे “भारत की डिजिटल संप्रभुता की नींव” बताया. यह परियोजना आंध्र प्रदेश को देश के डिजिटल भविष्य का केंद्र बनाने की दिशा में अहम कदम है.
1 लाख से अधिक प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष नौकरियां
अडाणी ग्रुप की मौजूदा परियोजनाओं ने आंध्र प्रदेश में पहले ही 1 लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा की हैं. करण अदाणी ने कहा, “परिवार पल रहे हैं, कौशल विकसित हो रहे हैं और भविष्य बन रहे हैं – यहीं, इस महान राज्य में.” आने वाली परियोजनाओं से लाखों और नौकरियां सृजित होंगी. अडाणी ने प्रतिबद्धता जताई कि ग्रुप आंध्र प्रदेश का सबसे बड़ा निवेशक बनेगा.
#WATCH | Vishakhapatnam | Addressing at the CII Partnership Summit 2025, Karan Adani, MD of Adani Ports & Special Economic Zone Ltd, says, “The Adani Groups have already invested over Rs 40,000 crores across ports, logistics, cement, infra and renewable energy… Over the next… pic.twitter.com/VfHfkTiJbM
— ANI (@ANI) November 14, 2025
चंद्रबाबू नायडू की सरकार की सराहना
अपने संबोधन में करण अदाणी ने मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को “आंध्र प्रदेश का मूल सीईओ और एक संस्था” बताया. उन्होंने मानव संसाधन विकास, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री नारा लोकेश की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे “गति, दक्षता और स्टार्टअप जैसी शासन संस्कृति” को बढ़ावा दे रहे हैं.
‘आंध्र प्रदेश निवेश का लॉन्चपैड’
करण अदाणी ने कहा, “हम आंध्र प्रदेश को निवेश गंतव्य नहीं, बल्कि भारत के अगले दशक के परिवर्तन का लॉन्चपैड मानते हैं.” ग्रुप का फोकस न केवल पूंजी निवेश पर है, बल्कि सामाजिक-आर्थिक प्रभाव पर भी है. बंदरगाह, लॉजिस्टिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर में पहले से चल रही परियोजनाएं राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही हैं. अडाणी ग्रुप की यह घोषणा आंध्र प्रदेश को औद्योगिक और तकनीकी हब बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है. विजग टेक पार्क के जरिए राज्य डिजिटल इंडिया के अगले चरण का नेतृत्व करेगा. साथ ही, बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन से स्थानीय युवाओं को नई उम्मीद मिलेगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



