कौशल विकास और सही दिशा मिल जाए तो गांव-देहात के युवाओं के सपने भी उड़ान भरने लगते हैं. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है अडानी फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘अडानी स्किल डेवलपमेंट सेंटर’ (ASDC) ने. मिर्जापुर के पाडरी स्थित सेंटर से फ्री डेटा एंट्री ऑपरेटर का कोर्स पूरा करने वाले 14 स्थानीय युवाओं को ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट में नौकरी मिल गई है.
19 से 21 हजार रुपये तक होगी सैलरी
चुने गए सभी 14 युवाओं का चयन फ्लिपकार्ट की हरियाणा यूनिट में एसोसिएट और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर हुआ है. इन युवाओं को हर महीने 26 दिन और रोजाना 8 घंटे काम करना होगा.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी वीडियो विवाद के बीच Meta को बड़ा झटका, कोर्ट ने लगाया ₹5,000 करोड़ का जुर्माना
इसके बदले में उन्हें ₹19,777 से लेकर ₹21,553 तक का सीटीसी (CTC) पैकेज मिलेगा. इतना ही नहीं, कंपनी की तरफ से कर्मचारियों को एक वक्त का खाना, चाय-नाश्ता और घर से ऑफिस आने-जाने के लिए मुफ्त बस सेवा भी दी जाएगी.
समारोह में बांटे गए ऑफर लेटर
एक विशेष कार्यक्रम के दौरान अडानी फाउंडेशन की क्लस्टर हेड उषा मिश्रा ने सभी सफल अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर सौंपे. इस मौके पर थनापुर के ग्राम प्रधान राम सागर भारती और हिनौती के ग्राम प्रधान राम सिंह राणा भी मौजूद रहे. अडानी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के क्लस्टर हेड सुधांशु मिश्रा और सेंटर कॉर्डिनेटर सुमित वाजपेयी ने युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.
अभिभावकों ने जताया अडानी फाउंडेशन का आभार
कार्यक्रम में मौजूद बच्चों के माता-पिता ने अडानी फाउंडेशन और ASDC की इस पहल की जमकर तारीफ की. उनका कहना था कि इस तरह की ट्रेनिंग से गांव के बच्चों को आत्मनिर्भर बनने और अपने पैरों पर खड़े होने का बेहतरीन मौका मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: RBI ने तो नहीं बढ़ाई EMI, लेकिन दुनिया में कहां है सबसे महंगा और सस्ता लोन?
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


