Bharat Express DD Free Dish

बिजनेस

इक्रा (ICRA) ने एक रिपोर्ट में कहा कि घरेलू कमर्शियल व्हीकल (CV) इंडस्ट्री में इस वित्त वर्ष में थोक बिक्री में 3-5 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि वित्त वर्ष 2025 में इसमें 1.2 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई थी.

विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ब्राजील ने भारत की आकाश वायु रक्षा प्रणाली (Aakash Air Defence System) और गरुड़ तोपों के अलावा अन्य रक्षा उपकरणों को खरीदने में रुचि दिखाई है.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि देश में कर संग्रह ₹19.75 लाख करोड़ से बढ़कर ₹48.2 लाख करोड़ तक पहुंच गया है. GST कलेक्शन भी दोगुना हो गया. देश में करदाता 15.7 करोड़ हो गए हैं. पीएम मोदी-सीएम योगी के सुधारों से भारत की आर्थिक गति तेज हुई है.

बांग्लादेश ने अडानी पावर को 437 मिलियन डॉलर का भुगतान कर बकाया चुकाया है. इस भुगतान के बाद और PPA विवाद सुलझने से अब बांग्लादेश को ऊर्जा आपूर्ति बहाल होगी. साथ ही, क्रेडिट रेटिंग में सुधार की उम्मीद है.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि एंटीना जून से व्यावसायिक रूप से उपलब्ध होगा, जबकि अंतरराष्ट्रीय निर्यात जुलाई में शुरू होगा, जो नवाचार और वितरण के लिए रणनीतिक आधार के रूप में भारत के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है.

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) अगले दो वर्षों में 40 लाख घरों में सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने में मदद करेगा. एसबीआई की इस नीति से देश में रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी. 

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के चेयरमैन नितिन परांजपे ने कहा है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था सस्टेनेबल और समावेशी विकास की ओर तेजी से बढ़ रही है.

पिछले एक दशक से अधिक समय से प्रवासियों के द्वारा धन प्राप्त करने के मामले में भारत सबसे आगे रहा है. 2016-17 में जहां यह 61 बिलियन डॉलर था. वहीं अब पिछले 8 सालों में यह दोगुना से भी अधिक हो गया है.

महालेखा नियंत्रक (सीजीए) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, केंद्र को 7.32 लाख करोड़ से अधिक प्राप्त हुए, जो बजट अनुमान (बीई) का 21 प्रतिशत है.

कोयले की फर्स्ट-माइल कोल कनेक्टिविटी को लागू करने से देश को कोयले की मैनुअल हैंडलिंग से मशीनीकृत हैंडलिंग की ओर बढ़ने में मदद मिली है.