Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिजनेस

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा कि उसने तीन युद्ध और हजारों आतंकी हमलों के जरिए सिंधु जल संधि की भावना का उल्लंघन किया है.

अप्रैल 2025 में भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में 10% की वृद्धि दर्ज की गई. ICRA ने FY26 के लिए 7-10% की ग्रोथ का अनुमान जताया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्रा में भी जोरदार उछाल देखा गया है.

भारतीय स्टार्टअप्स ने इस हफ्ते 21 डील्स के जरिए 139.5 मिलियन डॉलर (1,165.83) का फंड जुटाया है. यह देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम को लेकर निवेशकों के विश्वास को दिखाता है. 

सीईओ सुब्रह्मण्यम ने IMF की ओर से जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि अब भारत की अर्थव्यवस्था जापान से बड़ी हो गई है. भारत ने इस लक्ष्य को हासिल कर एक इतिहास रच दिया है.

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार एप्पल के भरोसे को दर्शाता है. PLI योजना और सरकार की नीतियों के चलते भारत हाई-टेक विनिर्माण का ग्लोबल हब बन रहा है.

RBI की 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मौद्रिक, वित्तीय और राजनीतिक स्थिरता, नीतिगत स्थिरता और निश्चितता, अनुकूल कारोबारी माहौल और मजबूत मैक्रोइकोनॉमिक फंडामेंटल के साथ-साथ ट्रांसपेरेंट, नियम-आधारित और दूरदर्शी पॉलिसी इकोसिस्टम से घिरी हुई है.

सरकार ने 2024-25 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दी. EPFO ने मार्च 2025 में 7.54 लाख नए ग्राहक जोड़े, जिसमें 18-25 आयु वर्ग का 58.94% हिस्सा है. रोजगार और जागरूकता बढ़ने से वृद्धि हुई.

केयरएज रेटिंग्स की रिपोर्ट में बताया गया कि अधिक ग्रामीण मांग के कारण कुल खपत मजबूत रही है. हालांकि, शहरी मांग का आउटलुक मिश्रित बना हुआ है और इसे मॉनिटर किया जाना चाहिए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल को भारत में आईफोन बनाने पर 25% टैरिफ की धमकी दी. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में बिकने वाला आईफोन यहीं बनना चाहिए. एप्पल भारत में 20% आईफोन असेंबल करती है और इसे 60% तक बढ़ाना चाहती है.

भारत के पास सप्लाई चेन बदलाव से निर्यात बढ़ाने का अवसर है. मिड-टेक लेबर-इंटेंसिव निर्यात से व्यापार, उपभोग, निवेश और GDP वृद्धि को बल मिलेगा. 2000-2010 में ग्लोबल इंटीग्रेशन से तेज वृद्धि देखी गई.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital