Bharat Express DD Free Dish

बिजनेस

भारत और यूएई के बीच CEPA लागू होने के बाद 2023-24 में व्यापार 14.76% बढ़कर 83.64 अरब डॉलर पहुंच गया, जिसमें गैर-तेल व्यापार और निवेश में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई.

भारतीय रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025 में 1.61 अरब टन माल ढुलाई के साथ नया रिकॉर्ड बनाया और कुल राजस्व 2.62 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि यात्री किराए से आय लक्ष्य से पीछे रही.

गुजरात का आईटी सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. 2019-20 में 3,570 करोड़ रुपये के निर्यात से बढ़कर 2023-24 में 8,703 करोड़ रुपये हो गया.

Zomato द्वारा अपने 600 कर्मचारियों को निकाले जाने की खबर है, पता चला है कि वहां AI प्लेटफॉर्म नगेट के जरिए 80% क्वेरीज सुलझ रही हैं. मुनाफे में 57% गिरावट आई है, शेयरों में भी 8.46% की गिरावट हुई है.

PhysicsWallah आईपीओ की तैयारी के बीच Drishti IAS को अधिग्रहित करने पर विचार कर रहा है. यह कदम UPSC कोचिंग मार्केट में विस्तार की दिशा में है, सौदे का मूल्य लगभग ₹2,500 करोड़ है.

भारत-अमेरिका परमाणु समझौते को 20 साल बाद बड़ी सफलता मिली. अमेरिकी ऊर्जा विभाग ने होल्टेक इंटरनेशनल को भारत में छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) डिजाइन और निर्माण की अनुमति दी.

केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (CGHS) के तहत निजी अस्पतालों को भुगतान में 300% की वृद्धि, CGHS लाभार्थियों की संख्या 39% बढ़ी, और निवारक देखभाल के महत्व को अनदेखा करने पर चिंता जताई गई है.

भारत में अंतरराष्ट्रीय स्कूलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. अब IB और IGCSE बोर्ड सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि छोटे शहरों में भी अपनी पहुंच बना रहे हैं.

भारत ने 2024-25 में रिकॉर्ड 174 एडवांस प्राइसिंग एग्रीमेंट (APA) पर हस्ताक्षर किए. यह कर स्थिरता और डबल टैक्स से बचाव में मदद करेगा. पहली बार मल्टीलेटरल APA भी साइन किया गया.

EY के सर्वे में पाया गया कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय CEOs अपने व्यवसायों को संभालने में अधिक आत्मविश्वास दिखा रहे हैं. वे AI अपनाने और स्थिरता पर ध्यान दे रहे हैं.