Bharat Express DD Free Dish

बिजनेस

भारत अपने समुद्री क्षेत्र में बड़े सुधारों की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. ग्रीन शिपिंग, डिजिटल ट्रेड कॉरिडोर और स्वदेशी शिपबिल्डिंग को बढ़ावा देकर भारत 2047 तक वैश्विक समुद्री शक्ति बनने का लक्ष्य बना रहा है.

एचएसबीसी फ्लैश इंडिया मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई फरवरी में 56.3 से बढ़कर मार्च में 57.6 हो गया, जो ऑपरेशन में सुधार का संकेत देता है.

भारत में लेब-ग्रोन डायमंड स्टार्टअप्स तेजी से विस्तार कर रहे हैं. टिकाऊ और किफायती डायमंड के बढ़ते क्रेज के बीच ये कंपनियां अपनी ब्रांड पहचान बनाने की होड़ में हैं.

भारत का डेटा सेंटर बाजार तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें 2014 से 2024 के बीच 6.5 अरब डॉलर का निवेश हुआ है. मुंबई और चेन्नई इस क्षेत्र के प्रमुख हब बने हुए हैं, जबकि हाइपरस्केल और एज डेटा सेंटर का विस्तार जारी है.

IMF की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की वित्तीय प्रणाली पहले से अधिक मजबूत और विविध हो गई है. तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और मजबूत नियमन से यह महामारी के प्रभाव को भी सहने में सक्षम रही है.

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रोसी ने भारत की छोटे परमाणु रिएक्टर पहल की सराहना की है.

ग्रामीण विकास मंत्री जाविद अहमद डार ने बताया कि कश्मीर में अनंतनाग जिले में सबसे अधिक 9,999 मकान बने हैं, इसके बाद कुपवाड़ा में 9,775, बारामुल्ला में 5,534, कुलगाम में 5,238, बांदीपोरा में 3,852, गंदेरबल में 2,918, पुलवामा में 2,479, शोपियां में 2,398, बड़गाम में 2,164 और श्रीनगर में 63 मकान बने हैं.

भारत में स्कूटर बाजार तेजी से बढ़ रहा है और वित्त वर्ष 2025 में इसकी बिक्री प्री-पैंडेमिक स्तर को पार करने की संभावना है. इलेक्ट्रिक स्कूटर, नए मॉडल और छूट के चलते स्कूटर की मांग मोटरसाइकिल से अधिक हो गई है.

अगले पांच वर्षों में भारत वैश्विक व्यापार वृद्धि में 6% योगदान देगा. अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर रहेगा. भारत की तेज व्यापार वृद्धि इसे दुनिया के शीर्ष व्यापारिक देशों में शामिल कर रही है.

भारत ने 2024-25 वित्तीय वर्ष के दौरान लगभग 25 करोड़ किलोग्राम चाय का निर्यात किया. मुख्य रूप से कई मध्य एशियाई देशों, रूस और यूरोपीय देशों को. इसमें से 10 करोड़ किलोग्राम दक्षिण भारत से निर्यात किया गया.