Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिजनेस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत अब तक देशभर में 68 लाख से अधिक कैंसर उपचार किए जा चुके हैं, जिनकी कुल लागत 13,000 करोड़ रुपये से अधिक है.

एनारॉक रिटेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में 6.5 मिलियन वर्ग फुट से अधिक संगठित रिटेल स्पेस लीज पर दिया गया था, जो कि नई आपूर्ति से काफी अधिक है. इससे शॉपिंग मॉल में खाली स्थान में काफी कमी देखने को मिली है.

भारत का कॉफी निर्यात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-फरवरी अवधि में 40 प्रतिशत बढ़कर 1.54 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 1.10 अरब डॉलर था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने बुधवार को महाराष्ट्र में जेएनपीए पोर्ट (पगोटे) से चौक (29.219 किमी) तक 6 लेन वाले ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के निर्माण को मंजूरी दे दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को असम में एक नया ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया कॉम्प्लेक्स स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 12.7 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) यूरिया होगी.

कैबिनेट ने कम मूल्य के भीम-यूपीआई लेनदेन के लिए 1,500 करोड़ रुपये के इंसेंटिव को मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य स्वदेशी भीम-यूपीआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से वित्त वर्ष 2024-25 में 20,000 करोड़ लेनदेन का लक्ष्य हासिल करना है.

चॉइस ब्रोकिंग के हार्दिक मटालिया ने कहा कि ऊपरी स्तर पर, पहले 23,000 स्तर और इसके बाद 23,100 और 23,200 स्तर पर तत्काल प्रतिरोध हो सकता है.

अदाणी समूह ने भारत के सबसे बड़े ‘स्किल एंड एम्प्लॉय’ कार्यक्रम की शुरुआत की है, जो ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत श्रमिकों को प्रशिक्षित करेगा, इसके लिए IGCC के साथ साझेदारी की गई है.

निवेशकों के लिए अप्रत्याशित लाभ के रूप में केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) चालू वित्त वर्ष के दौरान 1.3-1.4 लाख करोड़ रुपये का लाभांश वितरित करने के लिए तैयार हैं.

सरकार के फ्लैगशिप प्रोग्राम 'जागो ग्राहक जागो' के तहत भारतीय ग्राहकों को डिजिटल साक्षरता पहल के जरिए सशक्त बनाने के लिए केंद्र और मेटा ने हाथ मिलाया है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital