Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

बिजनेस

ग्लोबल होटल अलायंस (GHA) के सीईओ क्रिस हार्टले ने स्किफ्ट इंडिया फोरम 2025 के दौरान बताया कि वीजा संबंधी बाधाओं में ढील और बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ, भारत आउटबाउंड पर्यटन में एक पावरहाउस बनने के लिए तैयार है.

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, आईटी हार्डवेयर, बल्क ड्रग्स, मेडिकल डिवाइस, फार्मास्यूटिकल्स, टेलीकॉम प्रोडक्ट्स, फूड प्रोसेसिंग, व्हाइट गुड्स, ऑटोमोबाइल और ड्रोन सहित 10 क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए अपनी पीएलआई योजनाओं के तहत 14,020 करोड़ रुपये वितरित किए गए.

पिछले हफ्ते देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7 मार्च को समाप्त होने वाले हफ्ते में 15.267 अरब डॉलर बढ़ा था. इस बढ़ोतरी के बाद यह 653.966 अरब डॉलर हो गया था.

सुबह करीब 9.32 बजे सेंसेक्स 414.98 अंक या 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,320.49 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 137.80 अंक या 0.59 प्रतिशत चढ़कर 23,488.20 पर था.

वित्त वर्ष 24 में सरकारी बैंकों को कुल 61,077 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. इसमें 40 प्रतिशत का योगदान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने दिया था. वित्त वर्ष 23 में पीएसबी को 50,232 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था.

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने 2032 तक लगभग 1.91 लाख सीकेएम (सर्किट किलोमीटर) ट्रांसमिशन लाइनें और 1274 जीवीए परिवर्तन क्षमता जोड़ने की योजना बनाई है.

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा जारी किए गए डेटा में भारत की जीडीपी बीते 10 वर्षों में दोगुनी होने की जानकारी दी गई है.

आईसीआरए की रिपोर्ट में कहा गया कि चालू वित्त वर्ष के 11 महीनों में घरेलू स्तर पर 15.51 करोड़ यात्रियों ने हवाई यात्रा की है.

भारत में कंजम्पशन जीडीपी का 56 प्रतिशत है और यह इसकी अर्थव्यवस्था का सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र है. रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते उपभोक्ता आधार के कारण भारत की खपत 2034 तक दोगुनी होने का अनुमान है.

बायोटेक उद्योग की नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जैव-अर्थव्यवस्था (Bio Economy) अगले पांच वर्षों में 300 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है, जो 2024 में 165.7 अरब डॉलर से लगभग दोगुनी है.

UP Tourism