नवंबर 2024 में भारत का औद्योगिक उत्पादन छह महीने के उच्चतम स्तर 5.2% पर पहुंचा
भारत के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में नवंबर 2024 में 5.2% की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले छह महीनों में सबसे अधिक है। यह वृद्धि निम्न आधार प्रभाव के कारण हुई है.
भारत में स्टार्टअप फंडिंग 2016 के 8 अरब डॉलर से बढ़कर 115 अरब डॉलर हुई: DPIIT
भारत में स्टार्टअप फंडिंग 2016 के 8 अरब डॉलर से बढ़कर 115 अरब डॉलर हुई, जबकि स्टार्टअप्स की संख्या 400 से बढ़कर 1.57 लाख से अधिक हो गई. यह स्टार्टअप इंडिया पहल के बाद से भारत के स्टार्टअप क्षेत्र में बड़ा बदलाव है.
केंद्र सरकार ने राज्यों को 1.73 लाख करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण किया
केंद्र सरकार ने राज्यों को 1.73 लाख करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण किया, जो दिसंबर 2024 में जारी किए गए 89,086 करोड़ रुपये से लगभग दोगुना है. यह राशि राज्यों को उनके पूंजीगत व्यय और विकास तथा कल्याण से जुड़े खर्चों को तेज करने में मदद करेगी.
Ultra Luxury Homes की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2024 में 4,754 करोड़ रुपये में हुई 59 यूनिट्स की बिक्री: Anarock
Luxury Properties: Anarock के मुताबिक, 2024 में अल्ट्रा-लक्सरी होम्स की बिक्री में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है, जिसमें 59 यूनिट्स की बिक्री 4,754 करोड़ रुपये में हुई. मुंबई, दिल्ली-NCR और बेंगलुरु में ऐसा ज्यादा हुआ.
अगली चार तिमाहियों में 7% से ऊपर रह सकती है भारतीय अर्थव्यवस्था की औसत वृद्धि: Franklin Templeton
Franklin Templeton का कहना है कि अगले चार तिमाहियों में भारत की आर्थिक वृद्धि औसतन 7% से ऊपर रह सकती है. ऐसा सरकार की नीतियों और घरेलू मांग के कारण होगा.
हैदराबाद में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करेगा Eli Lilly, एक हजार कर्मचारियों की भर्तियां की जाएंगी
Eli Lilly ने हैदराबाद में एक नया ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने की घोषणा की है, जिसमें 1,000 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी. यह कंपनी की डिजिटल रणनीति को धार देगा.
वर्ष 2024 में भारत ने रिकॉर्ड 24.5 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता बढ़ाया, पवन ऊर्जा में भी 3.4 GW की बढ़ोतरी
वर्ष 2024 में भारत ने रिकॉर्ड 24.5 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता और 3.4 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी, जो नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्शाता है.
2025 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.6% की दर से आगे बढ़ेगी, उपभोग, निवेश और निर्यात से वृद्धि का अनुमान: UN रिपोर्ट
Economic Growth of India: UN की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था 2025 में 6.6% की गति से बढ़ेगी, जिसका मुख्य कारण उपभोग, निवेश और निर्यात में वृद्धि है. दक्षिण एशिया में भी सकारात्मक आर्थिक दृष्टिकोण है.
AI एजेंट अपनाने के लिए भारत सबसे उपयुक्त जगह, यहां डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का भरपूर सपोर्ट: सेल्सफोर्स इंडिया की CEO
भारत के पास AI एजेंट अपनाने के लिए एक अद्वितीय डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर है, जो हमारे देश को शिक्षा, स्वास्थ्य, और ग्राहक सेवा क्षेत्रों में AI की थर्ड वेव का लाभ उठाने के लिए सबसे उपयुक्त बनाता है.
दिसंबर में ई-वे बिल दो साल में दूसरे उच्चतम स्तर पर, सालाना 17.6% की बढ़त
दिसंबर 2024 में ई-वे बिल की संख्या 112 मिलियन तक पहुंच गई, जो पिछले 24 महीनों में दूसरा सबसे ऊंचा स्तर है और इसमें पिछले साल की तुलना में 17.6% की बढ़ोतरी हुई है.





