Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Stock Market Closed: कारोबारी हफ्ते केआखिरी दिन बाजार उतार -चढ़ाव के बाद लाल निशान में बंद

Stock Market Closed: बाजार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला. निफ्टी बैंक आज बढ़त के साथ बंद हुआ. मीडिया सेक्टर सबसे ज्यादा 1.36% टूटकर बंद हुआ.

Stock Market Closed:  कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार की शुरुआत सपाट हुई. बाजार में बिकवाली देखने को मिली. आज के कारोबारी सत्र की बात की जाए तो निफ्टी, सेंसेक्स करीब आधे परसेंट गिरकर बंद हुए. निफ्टी 80 अंक गिरकर 18,028 पर, निफ्टी बैंक 178 अंक चढ़कर 42,507 पर और सेंसेक्स 237 अंक गिरकर 60,622 पर बंद हुआ.

बैंकिंग, PSE शेयरों  में हल्की तेजी देखने को मिली. मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. FMCG, मेटल, रियल्टी शेयरों में गिरावट रही. फार्मा, इंफ्रा, ऑटो शेयरों में दबाव देखने को मिला. निफ्टी के 50 में से 36 शेयर लाल और 13 हरे निशान में बंद हुए. निफ्टी बैंक के 12  में 7 शेयर हरे और 5 लाल निशान में बंद हुए. सेंसेक्स के 10 शेयरों में खरीदारी जबकि 20 में बिकवाली रही.

निफ्टी के गिरने वाले शेयर 

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयर



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital