Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Stock Market Highlights: उताव-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, बैंक निफ्टी 183 अंक चढ़कर 42198 पर बंद

Stock Market Updates: भारतीय बाजार की शुरुआत आज कमजोर रही सपपाट ग्लोबल संकेतों का असर भारतीय बाजार पर देखने को मिला.

Stock Market Highlights :  बाजार की शुरुआत कमजोर हुई है. सपाट ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार में भी दबाव दिख रहा था. निफ्टी 17900 के पास कारोबार करते दिख रहा था. सुबह सेंसेक्स 202.66  अंक की बढ़त के साथ 60,318.14  पर कारोबार कर रहा था. आज के कारोबारी सत्र में बाजार में उताव -चढ़ाव देखने को मिला भारतीय बाजार सुबह से हिचकोले खाते दिख रहा था. निफ्टी 24 अंक गिरकर 17891 पर, सेंसेक्स 10 अंक गिरकर 60106 पर बंद जबकि निफ्टी बैंक 183 अंक चढ़कर 42198 पर बंद हुआ.

आज बाजार में बैंक निफ्टी के दम पर नीचे से रिकवरी आती दिखी. आज निफ्टी के 50 में 32  शेयर लाल निशान में और 18 हरे निशान में बंद हुए. निफ्टी बैंक 12 में से 7 हरे निशान में और 5 लाल निशान में बंद हुए. सेंसेक्स के 14 शेयर हरे जबकि 16 लाल निशान पर बंद हुए. मेटल, बैंकिंग, IT इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए. FMCG, एनर्जी, फार्मा शेयरों में बिकवाली दिखी. ऑटो, रियल्टी शेयरों में दबाव देखने को मिला.

 निफ्टी के चढ़ने वाले शेयर

सनफार्मा 1.70%

अल्ट्राटेक सीमेंट 1.58%

L&T 1.26%

TCS 1.24%

HDFC बैंक 1.22%

निफ्टी के गिरने वाले शेयर

भारती एयरटेल 3.37%

HUL 1.99%

टाइटन 1.35%

रिलायंस 1.33%

नेस्ले इंडिया 1.25%



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital