Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अडानी ग्रीन ने खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट में शुरू किया पवन ऊर्जा का उत्पादन

अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने बुधवार को गुजरात के खावड़ा में स्थित 30,000 मेगावाट क्षमता वाले दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट में पहली 250 मेगावाट की पवन ऊर्जा क्षमता का संचालन शुरू कर दिया है.

Khavda renewable energy plant

अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने बुधवार को कहा कि कंपनी ने गुजरात के खावड़ा स्थित 30,000 मेगावाट (30 गीगावाट) क्षमता वाले दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट में पहली 250 मेगावाट की पवन ऊर्जा क्षमता का संचालन शुरू कर दिया है. इसके साथ ही खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट की कुल ऊर्जा उत्पादन क्षमता 2,250 मेगावाट हो गई है.

दुनिया की सबसे बड़ी टरबाइन

अडानी ग्रीन एनर्जी के पास भारत में सबसे बड़ा ऑपरेशनल रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो है, जिसकी क्षमता 11,184 मेगावाट है. देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी की ओर से कहा गया कि खावड़ा भारत में सबसे बड़ा पवन ऊर्जा का सोर्स है. 8 मीटर प्रति सेकंड की हवा की रफ्तार इसे पवन ऊर्जा उत्पादन के लिए एक उपयुक्त स्थान बनाती है.

खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट में दुनिया की सबसे बड़ी और अधिक क्षमता वाली ऑफशोर विंड टरबाइन लगी है, जिसमें प्रत्येक की क्षमता 5.2 मेगावाट है.

1.61 करोड़ घरों को ऊर्जा देने में सक्षम

5.2 मेगावाट क्षमता वाली इस टरबाइन के रोटर का व्यास 160 मीटर है और इसकी ऊंचाई करीब 200 मीटर है, जो कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बराबर है और दुनिया में सबसे बड़े हैं. खावड़ा में लगी 5.2 मेगावाट की विंड टरबाइन बनाने में जर्मन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है और यह अडानी न्यू इंडस्ट्री लिमिटेड की मुद्रा पोर्ट स्थित फैक्ट्री में बनाई गई है.

अडानी ग्रीन की ओर से खावड़ा की बंजर जमीन को क्लीन और किफायती ऊर्जा के हब के रूप में बदल दिया गया है. खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट आसानी से 1.61 करोड़ घरों को ऊर्जा दे सकता है. खावड़ा स्थित दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट वैश्विक डिकार्बनाइजेशन में प्रयासों को बढ़ाता है, साथ ही इस क्षेत्र में भारत की प्रगति को भी दर्शाता है.

भूटान के राजा का दौरा

मंगलवार को भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे ने गुजरात के खावड़ा में दुनिया की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी साइट का दौरा किया. अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी साइट और मुंद्रा बंदरगाह का दौरा करने के लिए उनका बहुत आभारी हूं.

शिलान्यास होने के 12 महीने के भीतर खावड़ा एनर्जी प्लांट में 2 गीगावाट ऊर्जा क्षमता शुरू कर दी गई है. अडानी ग्रीन एनर्जी की ओर से वित्त वर्ष 2029-30 के लिए रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का टारगेट 45 गीगावाट से बढ़ाकर 50 गीगावाट कर दिया गया है. वित्त वर्ष 24 में अडानी ग्रीन एनर्जी ने 2.8 गीगावाट की नई रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता जोड़ी है, जो कि देश में इस दौर में जोड़ी गई रिन्यूएबल क्षमता का 15 प्रतिशत है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest